जल्दी बदलें Gmail का पासवर्ड, गूगल ने जारी की चेतावनी

नई दिल्ली। आपका जीमेल एकाउंट खतरे में है। जी हां, यदि जीमेल पर आपका एकाउंट है तो तुरंत उसका पासवर्ड बदल अपने एकाउंट की सुरक्षा सुनिश्चित करें। जीमेल के लाखों यूजर्स को गूगल ने अपना पासवर्ड बदलने की चेतावनी दी है।

gmail

डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक हैकर्स ने 50 लाख से ज्यादा यूजर्स नेम और पासवर्ड का एक डाटाबेस हैक कर लिया गया है और इसे बिटकॉइन सिक्योरिटी पर लीक कर दिया है। बिटकॉइन सिक्योरिटी क्रिप्टोकरेंसी में डील करने वाली जानी मानी रूसी वेबसाइट है।

जिन लोगों का एकाउंट हैक किया गया है उनमें से ज्यादातर यूजर्स इंग्लिश, रूसी और स्पैनिश हैं। वहीं, लीक हुए 60 प्रतिशत पासवर्ड्स वैध हैं और काम कर रहे हैं। गूगल के प्रवक्ता ने बताया कि इनमें से ज्यादातर पासवर्ड गूगल के अलावा किसी और वेबसाइट से हैक किया गया है।

अगर आप चेक करना चाहते हैं कि आपके जीमेल एकाउंट का पासवर्ड लीक हुआ है या नहीं तो http://isleaked.com/en.php लिंक पर जाएं और अपनी ईमेल आईडी डालें।

isleaked.com/en ने यह भी सुविधा दी है कि अगर आप पूरा ईमेल आईडी नहीं डालना चाहते तो बीच के कुछ अक्षर की जगह * का इस्‍तेमाल कर सकते हैं। जैसे की aha*****[email protected] डाल सकते हैं। वेबसाइट इससे मिलते जुलते हर ईमेल आईडी के नतीजे आपको बता देगी। इससे आपके अकाउंट की प्राइवेसी भी बनी रहेगी। यदि आपका पासर्ड लीक हुआ है तो तुरंत पासवर्ड बदलें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+