Chandrayaan-3: लॉन्चिंग के 12वें दिन बड़ी सफलता, ISRO ने दिया अपडेट, जानिए कहां है चंद्रयान
चंद्रयान की लॉन्चिंग के 12वें दिन बड़ी सफलता हाथ लगी है। इसरो यान की स्थिति और कक्षा बढ़ाने को लेकर अपडेट दिया है। इसरो ने कहा कि अब चंद्रयान अगले कदम के लिए तैयार है।
चंद्रयान-3 ने पृथ्वी की कक्षा में पहुंचने की अंतिम प्रक्रिया पूरी कर ली है। अब चंद्रमा पर प्रवेश की तैयारी है। ये पांचवा मौका है जब चंद्रयान के कक्षा बढ़ाने की प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इसरो के मुताबिक चंद्रयान का अगला कदम अब चंद्रयान को प्रक्षेप पथ पर आगे बढ़ाना है। जहां से चंद्रमा का गुरुत्वाकर्षण चंद्रयान को अपनी ओर खींचेगा। इसरो का अंतिम लक्ष्य चंद्रयान की सॉफ्ट लैंडिग है।
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने चंद्रयान-3 मिशन (Chandrayaan-3 Mission) के ताजा अपडेट मंगलवार को दिए। इसरो ने अपने ट्वीट में लिखा, "अर्थ-बाउंड पेरिगी फायरिंग बेंगलुरु से सफलतापूर्वक की जा चुकी है। अंतरिक्ष यान के 127609 किमी x 236 किमी की कक्षा में प्रवेश करने की उम्मीद है।"

बता दें कि चंद्रयान-3 को 14 जुलाई 2023 को लॉन्च किया गया था। 23 अगस्त तक इसके चंद्रमा की सतह पर लैंड करने की संभावना है। इससे पहले ट्रांसलूनर इंजेक्शन (TLI) में अगली फायरिंग 1 अगस्त 2023 को रात 12 बजे से 1 बजे के बीच तय की गई है। धरती की कक्षा में पांचवें मैनूवर को बेंगलुरु के इसरो टेलीमेट्री, ट्रैकिंग एंड कमांड नेटवर्क (ISTRAC) में बैठे वैज्ञानिक अंजाम दिया गया। 1 अगस्त की रात को चंद्रयान-3 के पृथ्वी की कक्षा से निकलकर चांद की ओर रवाना होने की उम्मीद है। फिर यह चांद की कक्षा में पहुंच उसके चक्कर लगाना शुरू करेगा। चांद तक पहुंचने के लिए भी पांच मैनूवर होंगे।












Click it and Unblock the Notifications