PM Modi ISRO visit: PM मोदी बोले- 23 अगस्त को नेशनल स्पेस डे मनाएगा हिंदुस्तान
Chandrayaan-3 PM Modi's ISRO Bengaluru visit Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बेंगलुरु में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) टेलीमेट्री ट्रैकिंग एंड कमांड नेटवर्क मिशन कंट्रोल कॉम्प्लेक्स में चंद्रयान-3 मिशन में शामिल ISRO टीम के वैज्ञानिकों से मुलाकात की। पीएम मोदी ने इसरो वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए कहा कि, "जिस स्थान पर चंद्रयान-3 का मून लैंडर उतरा, उस स्थान को 'शिवशक्ति' के नाम से जाना जाएगा।" पीएम मोदी ने यह भी ऐलान किया कि 23 अगस्त को भारत अब राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस (National Space Day) मनाएगा। पीएम मोदी ने कहा, मैं भारत आकर सबसे पहले आप लोगों को सलाम करना चाहता था।
इसरो वैज्ञानिकों से मिलने के बाद पीएम मोदी इसरो सेंटर से करीब 1 किमी दूर जालाहली में बीजेपी कार्यकर्ताओं से भी मिलने वाले हैं।

पीएम मोदी के बेंगलुरु यात्रा के पल-पल अपडेट के लिए हमारे साथ इस लाइव ब्लॉग में बने रहिए












Click it and Unblock the Notifications