Chandrayaan-3 लॉन्चिंग की उलटी गिनती शुरू, 2019 में फेल हुआ चंद्रयान-2 मिशन अब कैसे बनेगा मददगार?
chandrayaan-3 countdown: चंद्रयान-3 के प्रक्षेपण की उलटी गिनती 13 जुलाई 2023 को दोपहर 2 बजकर 35 मिनट पर शुरू हो गई है। 14 जुलाई 2023 को लॉंच हो रहा चंद्रयान-3 की खास बातें जानिए।
Chandrayaan-3 Launch Live: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) एक बार फिर से चांद के पार जाने की तैयारी में है। इस बार 14 जुलाई 2023 को चंद्रयान-3 मिशन लॉंच होगा।
Chandrayaan-3 mission के प्रक्षेपण की उलटी गिनती 13 जुलाई 2023 को दोपहर 2.35 मिनट पर शुरू हो गई है। अगले 24 घंटे बाद चंद्रयान-3 लॉंच हो जाएगा।

चंद्रयान-3 के प्रक्षेपण की तैयारियों की समीक्षा करने वाली मिशन रेडिनेस रिव्यू (MRR) समिति और प्रक्षेपण प्राधिकार बोर्ड (LAB) की मंजरी के बाद लॉन्चिंग की उलटी गिनती शुरू हुई है।
चंद्रयान-3 की लॉंचिंग आंध्रप्रदेश के तिरुपति जिले में स्थित श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र के दूसरे लॉन्च पैड से होगी। 14 जुलाई को chandrayaan-3 की launching को लाइव देखने के लिए दर्शक दीर्घा में 10 हजार लोगों के मौजूद रहने की संभावना है।
दरअसल, चंद्रयान-3 मिशन इसरो के साल 2019 में फेल हुए चंद्रयान-2 मिशन की अधूरी कहानी को पूरा करने के समान है। चंद्रयान-2 सितम्बर 2019 में सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग के अंतिम क्षणों में हार्ड क्रैश कर गया था।
खबर तो ये भी है कि चंद्रयान-3 मिशन में चंद्रयान-2 मददगार बनेगा। चंद्रयान-3 मिशन में संचार चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर के जरिए होगा। चंद्रयान-3 में सचार के लिए रोवर तमाम संदेश लैंडर को भेजेगा और लैंडर उसे चंद्रयान-2 के ऑबिर्टर (2019 में स्थापित किया था) को भेजेगा।
चंद्रयान-2 कको आर्बिटर सारे संदेश इसरो के जमीनी केंद्रों तक पहुंचाएगा। बंगलूरु के ब्यालालू स्थित इसरो के डीप स्पेस नेटवर्क (ISDN) के जरिए लैंडर व आर्बिटर से संपर्क स्थापित किया जाएगा। आईएसडीएन में दो विशाल एंटीना लगातार मिशन पर नजर रखेंगे।
Chandrayaan-3 launch LIVE ऐसे देखें
इसरो के मुताबिक चंद्रयान -3 की लॉन्चिंग को लाइव भी देखा जा सकेगा। आप 14 जुलाई को दोपहर 2.35 मिनट पर ISRO के Official यूट्यूब चैनल पर लाइव देख सकेंगे। इसके अलावा इसरो की ऑफिशियल वेबसाइट isro.gov.in, फेसबुक अकाउंट facebook.com/ISRO पर भी लाइव देख सकते हैं। DD National पर भी दोपहर 2 बजे से सीधा प्रसारण होगा।
Chandrayaan-3: भारत के चद्रयान-3 को करीब से देख रहा अमेरिका, अगर इतिहास बना, तो झूम उठेगा NASA












Click it and Unblock the Notifications