India is on the Moon: 'अब चंदा मामा नहीं दूर के', चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग

Chandrayaan 3: आज भारत ने 'चंद्रविजय' करके स्वर्णिम इतिहास लिखा है। Chandrayaan-3 ने चांद की सतह पर सफल लैंडिंग कर ली है, यह सफलता हासिल करने वाला भारत दुनिया का चौथा देश बन चुका है। 23 अगस्त 2023 को भारत के वैज्ञानिकों ने अमर कर दिया है। आज से हर मां कहेगी 'चंदा मामा नहीं दूर के।'

Chandrayaan 3

मालूम हो चंद्रयान 3 की सफलता पर पीएम मोदी ने इसरो के वेज्ञानिकों को बधाई देते हुए कहा कि 'ये क्षण नए भारत के जयघोष का है, यह क्षण मुश्किलों के महासागर को पार करने का है, ये क्षण अभूतपूर्व है। इंडिया इज नाउ ऑन द मून।'

'धरती पर संकल्प लिया और उसे चांद पर पूरा किया'

भारत के वैज्ञानिकों की सफलता पर खुश होते हुए पीएम मोदी ने कहा कि 'चांद के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला भारत पहला देश है। अब बच्चे कहेंगे कि चंदा मामा, बस एक टूर के हैं। हमने धरती पर संकल्प लिया और उसे चांद पर पूरा किया। आज पूरे देश के लिए गर्व का पल है। आज के इस दिन को देश हमेशा हमेशा के लिए याद रखेगा।'

'भारत आज चांद पर है'

तो वहीं इसरो की इस सफलता पर इसरो के चीफ एस सोमनाथ भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि 'भारत आज चांद पर है। मैं इस मिशन में शामिल सभी टीम और साथी का धन्यवाद कहना चाहते हैं। इसके साथ ही इस मिशन में सहयोग देने वाले सभी संस्थानों को भी शुक्रिया।'

पूरे देश में जश्न का माहौल

चंद्रयान 3 की सफलता पर पूरे देश में जश्न का माहौल है। लोग खुशियां और जश्न मना रहे हैं। आपको बता दें कि भारत के इस चंद्र मिशन पर पूरे विश्न की निगाहें थी लेकिन आज विश्नपटल पर भारत के वैज्ञानिकों ने एक नया चंद्र इतिहास लिख दिया है, जिसे कि सदियों तक भूलाया नहीं जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+