'ISRO के वैज्ञानिकों की सैलरी' वाले बयान से पलटे दिग्विजय सिंह, भाजपा ने भी खोला मोर्चा
Chandrayaan-3: भारत का चंद्रयान-3 आज शाम चंद्रमा की सतह पर उतरने वाला है। चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए पूरा देश प्रार्थना कर रहा है। वहीं इसी बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने इसरो के वैज्ञानिकों की सैलरी को लेकर ऐसा बयान दे दिया है कि भाजपा ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

भाजपा ने कहा भारत चंद्रयान-3 का जश्न मना रहा और कांग्रेस विलाप कर रही है। हालांकि दिग्विजय सिंह थोड़ी देर में अपनी बात से पटल गए और सफाई दे डाली।
दरअसल, कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह बुधवार को कहा कि "हमें गर्व है कि इसरो के वैज्ञानिक चंद्रयान-3 की चांद पर लैंडिंग का प्रयास कर रहे हैं। हम ईश्वर से इसकी सफलता की कामना करते हैं। इसके साथ ही कांग्रेस नेता ने कहा लेकिन अखबारों में खबर है कि ऐसा इतिहास रचने वाले वैज्ञानिकों को पिछले 17 महीने से सैलरी नहीं मिली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस पर ध्यान देना चाहिए।"
दिग्विजय सिंह के इस बयान पर भाजपा आग-बबूला हो गई और भाजपा नेता अमित मालवीय ने कहा "जिस दिन इसरो भारत को गौरवान्वित करने के लिए तैयार है, इस ऐतहासिक दिन दिग्विजय सिंह ने घृणित FakeNews फैला रहे हैं। उन्होंने कहा कांग्रेस प्रधानमंत्री मोदी से नफरत करती है, लेकिन वह मजबूत पुनरुत्थान वाले भारत से और भी अधिक नफरत करती है, क्योंकि आत्मविश्वास से भरा भारत कभी भी कांग्रेस को वोट नहीं देगा।"
वहीं भाजपा के विरोध जताने के बाद दिग्विजय सिंह अपनी बात पर पलट गए और उन्होंने सोशल मीडिया पर एक खबर का लिंक शेयर करते हुए पोस्ट लिखी
"मैंने कहा अख़बारों में ख़बरें हैं- और उनमें से एक को यहां लगा भी रहा हूं। फर्क बस इतना है कि ये इसरो के नहीं मगर सरकारी PSU, HEC के इंजीनियर और कर्मचारी हैं जिन्होंने चंद्रयान3 प्रोजेक्ट के लिए मोबाइल लॉन्चपैड तैयार किया है। मैं मानता हूं कि इस कामयाबी में इनका भी हिस्सा है। पर अफ़सोस कि इनका हक़ इन्हें नहीं मिल रहा। सार्वजनिक क्षेत्र की यह कंपनी भारत सरकार के Ministry of Heavy Industries के तहत आती है।"












Click it and Unblock the Notifications