Mission Moon: चंद्रयान-3 ने पृथ्वी की पूरी की परिक्रमा, इसरो बोला-अब अगला पड़ाव चंद्रमा
Chandrayaan 3 Mission: आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से 14 जुलाई 2023 को लॉन्च किए गए भारत के मून मिशन चंद्रयान-3 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। चंद्रयान-3 अब अपने अगले अहम पड़ाव यानी चंद्रमा की ओर बढ़ चुका है। जिसकी जानकारी इसरो ने दी है।
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने मंगलवार (1 अगस्त) तड़के बताया कि चंद्रयान-3 अंतरिक्ष यान ने पृथ्वी के चारों ओर अपनी परिक्रमा पूरी कर ली है और अब चंद्रमा की ओर बढ़ रहा है।

चांद की यात्रा पर निकला चंद्रयान
इसरो की ओर से साझा की गई जानकारी के मुताबिक चंद्रयान-3 ने 1 अगस्त को ही पृथ्वी के चारों ओर परिक्रमा पूरी कर ली है। और अब भारतीय अंतरिक्ष यान चंद्रमा की यात्रा पर निकल चुका है।
चंद्रयान-3 को लेकर अपडेट
इसरो ने ट्वीट करते हुए बताया कि चंद्रयान-3 पृथ्वी के चारों ओर अपनी परिक्रमा पूरी करते हुए चंद्रमा की तरफ बढ़ता नजर आ रहा है। ISTRAC में एक सफल पेरिगी-फायरिंग की गई, इसरो ने अंतरिक्ष यान को ट्रांसलूनर कक्षा में स्थापित कर दिया है।
Chandrayaan-3 Mission:
Chandrayaan-3 completes its orbits around the Earth and heads towards the Moon.A successful perigee-firing performed at ISTRAC, ISRO has injected the spacecraft into the translunar orbit.
Next stop: the Moon 🌖
As it arrives at the moon, the… pic.twitter.com/myofWitqdi
— ISRO (@isro) July 31, 2023
5 अगस्त को चंद्रमा की ऑर्बिट में पहुंचेगा यान
इसरो ने अपने ट्वीट में आगे कहा कि अंतरिक्ष यान जैसे से ही यह चंद्रमा पर पहुंचेगा, लूनर-ऑर्बिट इंसर्शन (एलओआई) की योजना 5 अगस्त, 2023 को बनाई गई है। अनुमान लगाया जा रहा है कि करीब 23 दिनों की यात्रा के बाद अंतरिक्ष यान 23 अगस्त को चांद की सतह पर लैंड करेगा।
जानिए क्या है मिशन चंद्रयान-3
आपको बता दें कि इसरो के मिशन मून के लिए छोड़े गए चंद्रयान-3 में लैंडर, रोवर और प्रोपल्शन मॉड्यूल हैं। साउथ पोल के पास सॉफ्ट लैंडिंग के बाद लैंडर और रोवर वहां दो हफ्ते यानी 14 दिन तक वहां प्रयोग करेंगे। वहीं प्रोपल्शन मॉड्यूल चंद्रमा की कक्षा में रहकर धरती से आने वाले रेडिएशन्स की स्टडी करेगा। साथ ही चंद्रमा की मिट्टी के बारे में भी जानकारी जुटाएगा।












Click it and Unblock the Notifications