Chandrayaan 2: क्या क्रैश हो गया विक्रम लैंडर?

बेंगलुरु। चांद से महज 2.1 किलोमीटर दूर पहुंचकर लैंडर 'विक्रम' का भारतीय स्पेस स्टेशन से संपर्क टूट गया। शुरुआत के अपने सभी चरणों को सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद ठीक लैंडिंग से पहले लैंडर तय मार्ग से भटक गया। जिसके बाद इसरो के सेंटर में सन्नाटा छा गया, चंद्रयान-2 मिशन के लिए उत्सुक पीएम मोदी भी इसरो सेंटर पहुंचे थे लेकिन अचानक संपर्क टूटने के बाद पूरे हॉल के अंदर मायूसी छा गई, घटना के बाद इसरो ने कहा है कि वह डाटा का विश्लेषण कर रहा है।

क्या विक्रम लैंडर क्रैश हो गया है?

क्या विक्रम लैंडर क्रैश हो गया है?

बड़ी बेसब्री से सक्सेसफूल लैंडिंग की इंतजार कर रहे लोगों को समझ ही नहीं आया कि यह अचानक से क्या हुआ, जब इस बारे में इसरो के साइंटिस्ट देवीप्रसाद कार्निक से पूछा गया कि लैंडर 'विक्रम' का क्या हुआ, वो कहां खो गया और क्या विक्रम लैंडर क्रैश हो गया है?

साइंटिस्ट देवीप्रसाद कार्निक का ये था जवाब

साइंटिस्ट देवीप्रसाद कार्निक का ये था जवाब

तो इस पर साइंटिस्ट देवीप्रसाद कार्निक ने कहा कि 'डाटा का विश्लेषण किया जा रहा है, हमारे पास अभी तक कोई रिजल्ट नहीं है, इसमें समय लगेगा, हम अभी कुछ भी पक्के तौर पर नहीं कह सकते हैं, आपको बता दें कि करीब 48 दिनों बाद विक्रम लैंडर का संपर्क इसरो से टूटा है।'

इसरो के वैज्ञानिकों पर देश को नाज है: पीएम मोदी

इसरो के वैज्ञानिकों पर देश को नाज है: पीएम मोदी

तो वहीं, पीएम नरेंद्र मोदी ने शनिवार को इसरो कंट्रोल सेंटर से राष्ट्र को संबोधित किया। इसरो के वैज्ञानिकों का हौसला बढ़ाते हुए पीएम मोदी ने कहा, 'आप वो लोग हैं जो मां भारती के लिए, उसकी जय के लिए जीते हैं, आप वो लोग हैं जो मां भारती के लिए जूझते हैं, आप वो लोग हैं जो मां भारती के लिए जज्बा रखते हैं। मां भारती का सर ऊंचा हो, इसके लिए पूरा जीवन खपा देते हैं, आज भले ही कुछ रुकावटें हाथ लगी हो लेकिन इससे हमारा हौसला कमजोर नहीं पड़ा है, बल्कि और मजबूत हुआ है। आज हमारे रास्ते में भले ही एक रुकावट आई हो, लेकिन इससे हम अपनी मंजिल के रास्ते से डिगे नहीं हैं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+