चंद्रयान-2 ने भेजी चांद की 3डी तस्वीरें, साफ देखे जा सकते हैं सतह पर मौजूद बड़े-बड़े गड्ढे

नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के चंद्रयान-2 ने भारत को स्पेस के क्षेत्र में नई बुलंदियों पर पहुंचा दिया है। चांद के कक्षा में चक्कर काट रहे भारतीय उपग्रह चंद्रयान-2 ने वैज्ञानिकों के लिए बड़ी काम की चीज भेजी है। दरअसल, चंद्रयान-2 के टेरिन मैपिंग कैमरा ने चांद की एक 3डी तस्वीर भेजी है। यह तस्वीरें करीब चांद की सतह से 100 किलोमीटर ऊपर से ली गई हैं। चांद की 3डी तस्वीरें देखकर भारतीय वैज्ञानिकों के चेहरे पर मुस्कान ला दिया, सोशल मीडिया पर लोगों ने इसे इसरो की बड़ी कामयाबी बताया है।

Chandrayaan-2 sent 3D pictures of the moon Released by isro

चंद्रयान 2 द्वारा भेजी गई तस्वीरों में वह जगह भी दिखाई दे रही है जहां जीवन की संभावनाएं हैं। तस्वीरों में चांद की सतह पर बड़े-बड़े गड्ढे साफ देखे जा सकते हैं। इन तस्वीरों से भारतीय वैज्ञानिकों को आगे की खोज में काफी मदद होने वाली है। बता दें, इसरो ने 22 जुलाई को चंद्रयान-2 का सफल प्रक्षेपण किया था इसे आंध्रप्रदेश के श्री हरिकोटा से लॉन्च किया गया था। इसरो के इस प्रोजेक्ट पर करीब 978 करोड़ रुपये खर्च हुए थे। सफलापूर्वक लॉन्च के बाद 20 अगस्त को चंद्रयान-2 चंद्रमा की कक्षा में पहुंचा था।

यह भी पढ़ें: IBC 2019: मेक इन इंडिया ने पैदा किए हैं देश में रोजगार के अवसर

गगनयान की तैयारी शुरू
भारतीय वायुसेना ने गगनयान को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है। पहले चरण की तैयारी पूरी भी हो गई है। गगनयान के लिए अंतरिक्ष यात्रियों के चयन की प्रक्रिया पूरी कर ली है। वायु सेना ने कहा कि टेस्ट पायलटों की गहन शारीरिक जांच, प्रयोगशाला जांच, रेडियोलॉजिकल जांच, क्लीनिकल जांच और मनोवैज्ञानिक के विभिन्न आयामों की जांच की गई। इस प्रारंभिक चयन प्रक्रिया में 25 टेस्ट पायलटों ने हिस्सा लिया। इसके बाद कई और चरण होने हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+