चंद्रयान 2 को लेकर वीना मलिक ने किया भद्दा कमेंट, भारतीय एक्ट्रेस ने लगा दी क्लास
नई दिल्ली। 'चंद्रयान-2' मिशन को लेकर दुनिया का हर देश इसरो की तारीफ कर रहा है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने भी इसरो के अतंरिक्ष मिशन चंद्रयान 2 की सराहना की है। लेकिन पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पाकिस्तान के एक मंत्री फवाद चौधरी ने चंद्रयान-2 के मिशन का मजाक उड़ाया था जिसपर वे ट्विटर पर जमकर ट्रोल हुए थे। वहीं अब पाकिस्तान की अभिनेत्री वीना मलिक ने भी चंद्रयान-2 को लेकर बदजुबानी की, जिसका टीवी एक्ट्रेस महिका शर्मा ने करारा जवाब दिया है।

पाक एक्ट्रेस ने चंद्रयान-2 को लेकर की बदजुबानी
इस बदजुबानी पर महिका शर्मा ने वीना मलिक को खरी-खरी सुनाते हुए कहा कि भारत के मिशन पर टिप्पणी करके वे पाकिस्तान द्वारा एक भी ऐसे मिशन को अंजाम ना दे पाने की अपनी भड़ास निकाल रही हैं। महिका ने कहा, 'वीना मलिक एक बिना दिमाग वाली इंसान हैं, उनके जैसे लोग अपने देश का नाम डूबा रहे हैं। भारत के खिलाफ बोलकर वे अपनी भड़ास निकाल रही हैं क्योंकि पाकिस्तान ने अभी तक ऐसे मिशन को अंजाम नहीं दिया है। पाक पूरी तरह चीन पर निर्भर है, जो जल्द ही उनपर राज करने वाला है।'

वीना मलिक को महिका ने लताड़ा
महिका ने वीना मलिक को जमकर लताड़ लगाई। महिका ने कहा, 'वीना को अपने 'स्वंयवर' का वो वीडियो याद रखना चाहिए जिसमें उन्होंने बताया था कि कैसे भारत ने पैसा और फेम पाने में उनकी मदद की। उन्होंने ये भी माना था कि भारत ने उनको आजादी दिलाई। अब 'हमारी बिल्ली, हम ही से म्याऊं' वाली हरकतें कर रही हैं।' दरअसल, फवाद चौधरी की तरह ही वीना मलिक ने भी चांद पर लैंडिंग से ठीक पहले लैंडर विक्रम से संपर्क टूटने पर मजाक बनाया था।

वीना मलिक पहले भी करती रही हैं विवादित बयानबाजी
वीना मलिक पहले भी भारत के खिलाफ बयानबाजी करती रही हैं जिसका उन्हें मुंहतोड़ जवाब मिलता रहा है। वीना मलिक ने बॉलीवुड की कुछ फिल्मों में काम भी किया है जबकि कलर्स के शो 'बिग बॉस' में भी वे नजर आई थीं। बिग बॉस- 4 में वीना मलिक औरअश्मित पटेल के साथ उनके रिश्तों को लेकर खूब चर्चा हुई थी। बता दें कि शनिवार को लैंडर विक्रम को चांद के साउथ पोल पर लैंड करना था लेकिन चांद से 2.1 किलोमीटर पहले इसका संपर्क ग्राउंड स्टेशन से टूट गया था। हालांकि, खुशी की बात ये है कि लैंडर का लोकेशन मिल गया है और उससे संपर्क स्थापित करने की कोशिशें जारी हैं।
-
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Aaj Ka Chandi ka Bhav: अमेरिका-ईरान जंग के बीच चांदी धड़ाम! ₹38,000 सस्ती, आपके शहर का लेटेस्ट Silver Rate -
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट -
Gold Rate Today: सोना सस्ता या अभी और गिरेगा? Tanishq से लेकर Kalyan, Malabar तक क्या है गहनों का भाव? -
Iran Espionage Israel: दूसरों की जासूसी करने वाले इजरायल के लीक हुए सीक्रेट, Iron Dome का सैनिक निकला जासूस -
Mamta Kulkarni: क्या साध्वी बनने का नाटक कर रही थीं ममता कुलकर्णी? अब गोवा में कर रहीं ऐसा काम, लोग हुए हैरान -
कौन थे कैप्टन राकेश रंजन? होर्मुज में 18 दिनों से फंसा था शिप, अब हुई मौत, परिवार की हो रही है ऐसी हालत -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
कौन है हाई प्रोफाइल ज्योतिषी? आस्था के नाम पर करता था दरिंदगी, सीक्रेट कैमरे, 58 महिलाओं संग मिले Video -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज












Click it and Unblock the Notifications