Live: श्रीहरिकोटा से लॉन्‍च हुआ इसरो का चंद्रयान-2, 48 दिन बाद होगी चांद पर लैंडिंग

श्रीहरिकोटा। इसरो ने दोपहर 2:43 मिनट पर अपने दूसरे मून मिशन चंद्रयान-2 को सफलता पूर्वक लॉन्‍च कर दिया है। इसरो ने तय समय पर इसे लॉन्‍च किया है। चंद्रयान-2 पहले 15 जुलाई को लॉन्‍च होना था लेकिन तकनीकी खामियों की वजह से इसकी लॉन्चिंग को 56 मिनट 24 सेकेंड पहले टालना पड़ गया था। 18 जुलाई को इसरो ने इस बात की आधिकारिक पुष्टि की कि सोमवार 22 जुलाई को चंद्रयान-2 को फिर से लान्‍च किया जाएगा। इस मिशन पर जो रॉकेट लॉन्‍च होगा, वह भी अपने आप में काफी खास है।

chandrayaan-2-150.jpg

LIVE Feed
Jul 22, 2019, 3:02 PM IST

चंद्रयान 2 सात सिंतबर को चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा।
Jul 22, 2019, 2:49 PM IST

भारत, अमेरिका, चीन और रूस के बाद चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला चौथा देश होगा।
Jul 22, 2019, 2:10 PM IST

चंद्रयान 2 के GSLVMkIII-M1 क्रायोजेनिक स्‍टेज (सी25) में लिक्विड हाइड्रोजन भरने का काम पूरा।
Jul 22, 2019, 1:18 PM IST

चांद से धरती की दूरी 3,84,000 किलोमीटर है और चंद्रयान का विक्रम लैंडर मिशन के 48वें दिन चांद पर लैंड करेगा।
Jul 22, 2019, 1:11 PM IST

7500 लोग चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग को देखेंगे। इसरो की ओर से बताया गया है कि शुक्रवार को रजिस्‍ट्रेशन ओपेन हुए थे लेकिन बस दो घंटे के अंदर ही इन्‍हें बंद करना पड़ा।
Jul 22, 2019, 1:04 PM IST

अब से कुछ घंटों बाद चंद्रयान 2 होगा लॉन्‍च, इसरो ने GSLVMkIII-M1 के क्रायोजेनिक स्‍टेज में लिक्विड हाइड्रोजन भरने का काम पूरा किया।
Jul 22, 2019, 10:57 AM IST

GSLVMkIII भारत का अब तक का सबसे ताकतवार लॉन्‍चर है और इसे पूरी तरह से देश में ही निर्मित किया गया है।
Jul 22, 2019, 10:22 AM IST

चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग लाइव देखने के लिए तिरंगा लेकर सतीश धवन स्‍पेस सेंटर पहुंच रहे लोग।
Jul 22, 2019, 9:52 AM IST

चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग की काउंटडाउन रविवार को शाम 6:30 मिनट पर शुरू हो गई थी।
Jul 22, 2019, 9:39 AM IST

इसरो ने बताया है कि जीएसएलवी मार्क III में सुबह 2:40 मिनट पर लिक्विड कोर स्‍टेज फ्यूल डाला गया था।
Jul 22, 2019, 8:44 AM IST

चांद पर एक लूनर डे मतलब धरती पर 14 दिन के बराबर होता है। एक वर्ष तक ऑर्बिटर आठ तरह के प्रयोग करेगा। इस मिशन में एक प्रयोग अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का भी है।
Jul 22, 2019, 8:40 AM IST

जीएसएलवी मार्क III रॉकेट के हीलियम फ्यूल कंपानेंट में लीक पाया गया था। एक साइंटिस्‍ट ने बताया था कि हीलियम भरने के बाद प्रेशर गिरने लगा और हमें शक हुआ कि शायद फ्यूल लीक हो रहा है।
Jul 22, 2019, 8:39 AM IST

यह रॉकेट जीएसएलवी मार्कIII है और यह भारत का अब तक का सबसे भारी रॉकेट है। इसके वजन की वजह से इसे 'बाहुबली' नाम दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+