चंद्रयान-2 से संपर्क टूटने पर सिंगर अदनान सामी का ट्वीट, बोले- केवल 2 किमी दूर रहे और...

नई दिल्ली। चंद्रयान-2 के मून लैंडर विक्रम से इसरो का संपर्क उस समय टूट गया जब वह चंद्रमा की सतह की और बढ़ ही रहा था और सतह से उसकी दूरी केवल 2.1 किलोमीटर थी। लेकिन चंद्रयान-2 के इस सफर और इसरो की मेहनत को लेकर चारों तरफ से रिएक्शन आने शुरू हो गए। इसके लिए लोगों ने इसरो के वैज्ञानिकों की जमकर सराहना की। इसी कड़ी में बॉलीवुड के मशहूर गायक अदनान सामी ने भी ट्वीट किया। उनका ये ट्वीट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

chandrayaan 2: bollywood Adnan sami reaction on Moon Misson, says Incredible

चंद्रयान-2 और विक्रम लैंडर को लेकर अदनान सामी ने ट्वीट करते हुए लिखा पृथ्वी से चंद्रमा तक 384,000 किलोमीटर में से हमने 383,998 किलोमीटर की यात्रा की और सिर्फ 2 किलोमीटर की दूरी से कम हो गए, यह अविश्वसनिय है। इतने नजदीक होना भी गर्व की बात है. हमारे वैज्ञानिक, उनकी प्रतिभा, साहस और दृढ़ संकल्प तारीफ के लायक है।' अब यूजर्स अदनान के इस ट्वीट पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

बता दें कि चंद्रयान-2 मिशन पूरी तरह से स्वदेशी था। इसको देश में ही तैयार किया गया था वो बिना किसी विदेशी एजेंसियों की मदद से। नवंबर 2007 में रूस अंतरिक्ष एजेंसी रॉसकॉसमॉस ने कहा थी वह इस प्रोजेक्ट में भारत के साथ काम करेगा। वह इसरो को लैंडर देगा। इसकी लॉन्चिंग जनवरी 2013 में तय थी लेकिन रूसी अंतरिक्ष एजेंसी रॉसकॉसमॉस लैंडर नहीं दे पाई। इसके बाद भारत अकेले ही आगे बढ़ा।

समाचार एजेंसी स्पूतनिक की रिपोर्ट के मुताबिक भारत के इस मिशन में हॉलीवुड फिल्म 'एवेंजर्स एंडगेम' की तुलना में 65.17 फीसदी कम रकम लगी थी। चंद्रयान-2 की कुल लागत करीब 850 करोड़ रुपए थे। रृकेट लॉन्चिंग पर 3.1 करोड़ डॉलर और 9.3 करोड़ डॉलर चंद्रयान उपग्रह की लागत रही। अब बात करें हॉलीवुड फिल्म एवेंजर्स एंडगेम की तो इसकी कुल लागत 2440 करोड़ रुपए रही थी।

यह भी पढ़ें- Chandrayaan 2: बॉलीवुड भी हुआ भावुक, अनुपम खेर बोले- गिरते हैं शहसवार ही मैदान-ए-जंग में

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+