सीएम चंद्रशेखर राव ने बंदा शिवनंदा प्रसाद को तेलंगाना का ऐडवोकेट जनरल नियुक्त किया
हैदराबाद। प्रमुख अधिवक्ता बंडा शिवानंद प्रसाद को तेलंगाना एडवोकेट जनरल नियुक्त किया गया है। मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव ने गुरुवार को शिवानंद के नियुक्त फाइल पर हस्ताक्षर किये। इसके बाद तेलंगाना सरकार विधि विभाग ने आदेश जारी किया है।

आपको बता दें कि निजी कारणों के चलते हाई कोर्ट के एजी प्रकाश रेड्डी ने गत 26 मार्च को इस्तीफा दिया था तब से तेलंगाना एजी का पद रिक्त था। सरकार ने प्रकाश रेड्डी के इस्तीफे को मंजूर किया है। इसी के चलते सरकार ने नूतन एजी के रूप में बीएस प्रसाद को नियुक्त किया है। उल्लेखनीय है कि बंडा शिवानंद तेलंगाना के जनगाम के मूल निवासी है।












Click it and Unblock the Notifications