मां भद्रकाली को 3.6 करोड़ रुपए का मुकुट चढ़ाएंगे तेलंगाना के मुख्यमंत्री
वारंगल। जहां एक ओर नवरात्री को लेकर देशभर में दुर्गा पूजा की धूम मची हुई है, वहीं दूसरी ओर तेलंगाना के वारंगल में देवी भद्रकाली के मंदिर में 3.6 करोड़ रुपए का मुकुट चढ़ाया जाना है।

यह मुकुट कोई और नहीं, बल्कि खुद तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव चढ़ाने वाले हैं। दरअसल, देवी भद्रकाली के इस मंदिर में जो कोई भी आता है वह माता को कुछ न कुछ जरूर चढ़ाता है, लेकिन चंद्रशेखर राव सोने का मुकुट चढ़ाने की बात कहकर चर्चा में आ गए हैं।
यह मुकुट कल यानी 9 अक्टूबर को महाअष्टमी के दिन देवी भद्रकाली को चढ़ाया जाना है। फिलहाल ये सोने का मुकुट देशभर में कौतूहल का विषय बना हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications