पीएम मोदी खतरनाक आतंकी की तरह हो गए हैं, उनके अंदर मानवता नहीं बची है- चंद्रबाबू नायडू
नई दिल्ली। कभी एनडीए के सहयोगी रहे आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और टीडीपी मुखिया चंद्रबाबू नायडू ने पीएम मोदी पर तीखा हमला बोला है। पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए नायडू ने कहा कि वह भयानक आतंकवादी की तरह हो गए हैं, जिनके भीतर किसी भी तरह की कोई मानवता नहीं बची है। प्रकाशन जिले में एक रैली को संबोधित करते हुए नायडू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तानाशाह बन गए हैं। वह देश के लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं और संस्थाओं को खत्म कर रहे हैं।

लगातार दूसरे दिन नायडू ने पीएम मोदी पर आरोप लगाया कि वह संस्थाओं का गलत इस्तेमाल करके टीडीपी नेताओं को निशाना बना रहे हैं। हमारे नेताओं के खिलाफ आयकर विभाग की छापेमारी कराई जा रही है, वह सीबीआई, ईडी, आरबीआई का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। नायडू ने कहा कि मैं प्रदेश के लिए न्याय की मांग कर रहा हूं इसी वजह से हमे निशाना बनाया जा रहा है। जिस तरह से मुख्य सचिव एसी पुनेत को हटाया गया उसपर नाराजगी जाहिर करते हुए नायडू ने चुनाव आयोग की भी आलोचना की। उन्होंने कहा कि मैं पूछना चाहता हूं कि उन्होंने क्या गलती की थी जिसकी वजह से उनका ट्रांसफर किया गया।
पोलावरम प्रोजेक्ट को लेकर नायडू ने पीएम पर तीखा हमला किया, उन्होंने आरोप लगाया कि इस प्रोजेक्ट में जबरदस्त भ्रष्टाचार हुआ है और यह पीएम के लिए एटीएम की तरह है। उन्होंने कहा कि पीएम को लगता है कि प्रोजेक्ट बिना केंद्र की मदद से पूरा नहीं हो सकता है, लेकिन केंद्र मदद करे या ना करे हम इस प्रोजेक्ट को पूरा करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications