आंध्रा: पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू को भेजा राजमुंदरी सेंट्रल जेल, 23 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे
Chandrababu Naidu News: भारी सुरक्षा के बीच आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम एन चंद्रबाबू नायडू को राजमुंदरी सेंट्रल जेल ले जाया गया है। उन्हें आज भ्रष्टाचार के एक मामले में 23 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
चंद्रबाबू नायडू को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। उन्हें राजमुंदरी केंद्रीय जेल भेजा गया है। उन्हें कौशल विकास घोटाले मामले में अरेस्ट किया गया था।

बता दें कि चंद्रबाबू नायडू को रविवार सुबह भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की एक अदालत के समक्ष पेश किया गया। इससे पहले, उनसे यहां कुंचनपल्ली स्थित सीआईडी के विशेष जांच दल (एसआईटी) कार्यालय में लगभग 10 घंटे तक पूछताछ की गई थी।
#WATCH | Andhra Pradesh: Amid heavy security, former CM N Chandrababu Naidu was taken to Rajahmundry Central Prison. He was sent to judicial custody till September 23 in a corruption case earlier today. pic.twitter.com/gR8jLwq6WN
— ANI (@ANI) September 10, 2023
सीआईडी की टीम ने आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री को शनिवार सुबह करीब छह बजे नंदयाल शहर के ज्ञानपुरम स्थित आर के फंक्शन हॉल के बाहर से गिरफ्तार किया था। चंद्रबाबू नायडू (Chandrababu Naidu) को उस समय गिरफ्तार किया गया था, जब वह सभी सुविधाओं से लैस अपनी बस में सो रहे थे।
आंध्र प्रदेश पुलिस ने कथित कौशल विकास निगम घोटाले में नायडू को शनिवार को 'मुख्य षड्यंत्रकारी' बताया था। ऐसा आरोप है कि इस कथित घोटाले से राज्य सरकार को 300 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।
राज्य में प्रदर्शन का डर
चंद्रबाबू नायडू की न्यायिक हिरासत के बाद आंध्र प्रदेश पुलिस ने किसी भी प्रतिकूल स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। विजयवाड़ा शहर में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। वहीं संवेदनशील जगह पर प्रदर्शनकारियों पर निगरानी रखी जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications