Lunar Eclipse 2021: लाल हुआ चांद, लोगों ने देखा Live Telecast
नई दिल्ली, 26 मई। साल 2021 का पहला चंद्र ग्रहण लगा। हालांकि ये ग्रहण पूरे भारत में केवल नार्थ-ईस्ट में दिखाई दिया। इस ग्रहण की अवधि 14 मिनट 30 सेकंड की थी। ये दोपहर करीब 3:15 बजे प्रारंभ हुआ था और शाम 6:22 बजे खत्म हुआ। ये ग्रहण केवल ऑस्ट्रेलिया, प्रशांत महासागर, नार्थ और साउथ अमेरिका और ईस्ट महासागर में ही देखा गया लेकिन कुछ लोगों ने इस अद्भूत अनोखी खगोलीय घटना का दीदार घर बैठे ऑन लाइन किया।
Recommended Video

यहां देखें लाइव टेलिकास्ट
- आप चंद्र ग्रहण का सीधा प्रसारण नासा के Twiiter अकाउंट पर देख सकते हैं-यहां करें क्लिक
- आप चंद्र ग्रहण का सीधा प्रसारण You Tube के इस चैनल पर देख सकते हैं-यहां करें क्लिक
- भारतीय लोग इस चंद्र ग्रहण को www.virtualtelescope.eu पर वर्चुअल टेलिस्कोप की मदद से देख सकते हैं।-यहां करें क्लिक

108 दिनों तक रहता है ग्रहण का असर
ग्रहण दिखाई दे या ना दे लेकिन उसका असर समस्त पृथ्वी पर होता है। ज्योतिषीय आंकलन के अनुसार किसी भी ग्रहण का असर पृथ्वी पर 108 दिनों तक रहता है। खासकर जिस राशि और नक्षत्र पर ग्रहण हो रहा है, उससे संबंधित जातकों को विशेष सावधानी रखने की आवश्यकता होती है।

नग्न आंखों से देख सकते हैं ग्रहण
इस इस ग्रहण को आप नग्न आंखों से देख सकते हैं। हालांकि ये चंद्र ग्रहण प्रभावी नहीं है और इसका सूतक काल भी नहीं लगा है, जो कि आम तौर पर ग्रहण से 9 घंटे पहले लग जाता है, जब ग्रहण प्रभावी होता है।
'ब्लड मून' दिखाई देगा
खास बात ये है कि चंद्र ग्रहण के दौरान 'ब्लड मून' देखने को मिलेगा यानी इस दौरान चांद लाल रंग का नजर आएगा। इंडिया में ये नजर नहीं आएगा लेकिन आप इसे ऑन लाइन देख सकते हैं।

क्या होता है चंद्र ग्रहण
चंद्र ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा और सूर्य के बीच में पृथ्वी आ जाए, साथ ही ऐसी स्थिति में भी चंद्र ग्रहण माना जाता है जब पृथ्वी की छाया से चंद्रमा पूरी तरह या आंशिक रूप से ढक जाती है। इस स्थिति में पृथ्वी सूर्य की छाया को चंद्रमा तक नहीं पहुंचने देती है। इस वजह से पृथ्वी के उस हिस्से में चंद्र ग्रहण नजर आता है। चंद्र ग्रहण हमेशा पूर्णिमा को होते हैं, आज बुद्द पूर्णिमा है।
-
Gold Rate Today: सोना लगातार हो रहा सस्ता, 3500 गिरे दाम, क्या खरीदारी का सही मौका? 22K-18K गोल्ड के नए रेट -
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज का खेल खत्म! भारत के हाथ लगा वो 'जादुई रूट', तेल -LPG की किल्लते होंगी दूर -
Trump Warning Iran: 'सिर्फ 48 घंटे, फिर नक्शे से मिट जाएगा नाम', ट्रंप ने ईरान को दी आखिरी चेतावनी -
World’s Largest Army: न चीन, न भारत... अब यह देश है सैन्य शक्ति का नया बादशाह! देखें टॉप 10 की पूरी लिस्ट -
GT vs RR: शुभमन गिल आज का मैच क्यों नहीं खेल रहे? किस वजह से राशिद खान को बनाया गया कप्तान -
Iran Vs America War: ईरानी अटैक का डर या आर्थिक संकट? युद्ध के बीच ट्रंप को धोखा देने की तैयारी में दोस्त देश -
'डोनाल्ड ट्रंप से ज्यादा हमारी कैद में सुरक्षित हैं', US पायलट की मां के इमोशनल मैसेज पर ईरान ने दिया जवाब -
Silver Rate Today: चांदी में बड़ी गिरावट! 10,000 तक लुढ़के दाम,अब आपके शहर ये है लेटेस्ट सिल्वर रेट -
Trump vs Iran: ईरान से युद्ध में अमेरिका का हालात खराब! गुस्से से लाल ट्रंप, वीक ऑफ किया रद्द -
Iran Vs America War: ईरान नहीं, इन 2 देशों ने मार गिराए अमेरिकी फाइटर जेट! अब क्या करेंगे ट्रंप? -
Gold Price Today: जयपुर में रातों-रात बदल गए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी से पहले चेक करें आज के रेट












Click it and Unblock the Notifications