पार्क में पेशाब करते हुए कैमरे में कैद हुआ चंडीगढ़ पुलिस का SI, हो गया डिमोशन
चंडीगढ़। चंडीगढ़ पुलिस ने पब्लिक पैलेस पर पेशाब करने वाले पुलिसकर्मी पर कार्रवाई करते हुए उसका डिमोशन कर दिया है। पार्क में पेशाब करते हुए इस इस पुलिसकर्मी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसके बाद मामले में जांच का आदेश दिया गया था।

पार्क मे पेशाब कर रहे पुलिसकर्मी की पहचान एसआई हरपरमजीत सिंह के तौर पर हुई थी। जो सेक्टर 41 में एक पार्क में पेशाब कर रहे थे। चंडीगढ़ पुलिस ने अब इस पर कार्रवाई करते हुए सिंह का पद एसआई (सब-इंस्पेक्टर) से एएसआई (असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर) कर दिया गया है।
बता दें कि 33 सेकंड का वीडियो सामने आया था। इसमें सिंह दिन के उजाले में एक पार्क में पेशाब करते दिख रहे थे। यहां तक कि बहुत से लोग यहां से गुजर रहे थे लेकिन उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ा रहा था। इसी दौरान किसी ने इसे कैमरा में कैद कर लिया। वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद वायरल हो गई और लोगों ने लगातार इस पर एक्शन की मांग की। जिसके बाद सिंह के खिलाफ मामला दर्ज हुआ।












Click it and Unblock the Notifications