पार्क में खेलते बच्चों से कांस्टेबल की बदतमीजी, वीडियो बनाने पर युवक से हाथापाई
बच्चों से कांस्टेबल की बदतमीजी, वीडियो बनाने पर युवक से हाथापाई
चंडीगढ़। चंडीगढ़ के सेक्टर 46 में रविवार को घंटो तक ड्रामा चलता रहा। ये सब तब हुआ जब पार्क में खेलने को लेकर एक कांस्टेबल बच्चों से भिड़ गया। उसकी बदतमीजी को एक युवक ने मोबाइल में रिकॉर्ड करने की कोशिश की तो उससे भी मारपीट की गई। रविवार को सेक्टर 46 स्थित एक पार्क में करीब 24-25 बच्चे खेल रहे थे, तभी पास के रहने वाले एक शख्स ने बच्चों को ये कहते हुए रोका कि उसकी कार का शीशा दो दिन पहले यहां खेल रहे बच्चों ने बॉल से तोड़ दिया था।

इस शख्स के रोकने पर बच्चों ने बताया कि वो लोग लैदर बॉल से खेल रहे थे, जिन्होंने शीशा तोड़ा और वो टेनिस बॉल से खेल रहे हैं। इस पर इस शख्स ने पुलिस को बुला लिया। शिकायत पर एक कांस्टेबल यहां पहुंचा। आरोप है कि इस कांस्टेबल ने बच्चों और खेल रहे दूसरे लोगों से गाली-गलौज की। उसकी बदतमीजी को वहीं खड़े 24 साल के कशिश शर्मा ने अपने फोन में रिकॉर्ड करने की कोशिश की। इस पर कांस्टेबल ने उससे फोन छीन लिया और हाथापाई की। जिसके बाद काफी लोग पार्क में जुट गए और पुलिस के आला अफसरों से कांस्टेबल की शिकायत की।












Click it and Unblock the Notifications