Free Tomato: इस ऑटो वाले ने निकाली गजब की स्कीम, मुफ्त दे रहा टमाटर, आप भी उठा सकते हैं ऐसे फायदा
Auto Driver Free Tomato Offer: टमाटर के भाव आसमान छू रहे हैं। एक किलो टमाटर के दाम 150 रुपए से भी पार हो गए हैं। ऐसे में सरकार ने लोगों को राहत देने के लिए सरकारी बिक्री केंद्र खोले हैं, जहां 80 से 90 रुपए के बीच में एक किलो टमाटर लोगों को बेचे जा रहे हैं। इसी कड़ी में अब एक ऑटो ड्राइवर ने अपने ग्राहकों के लिए मुफ्त टमाटर की अनोखी स्कीम निकाली है।
सोशल मीडिया पर इन दिनों टमाटर के महंगे भाव के साथ-साथ चंडीगढ़ का एक ऑटो ड्राइवर भी जमकर वायरल हो चुका है। दरअसल, महंगे हुए टमाटर के बीच चंडीगढ़ का यह ऑटो ड्राइवर अपने कस्टमर्स को 150 रुपये किलो के हिसाब से बिकने वाला टमाटर बिल्कुल मुफ्त दे रहा है।

'सवारी करो, एक किलो टमाटर फ्री पाओ'
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक अपनी सवारियों को एक किलो टमाटर मुफ्त देने की अनोखी स्कीम निकालने वाले ऑटो ड्राइवर का नाम अनिल कुमार है, वो अपने ऑटो में सफर करने वाले ग्राहकों को 1 किलो टमाटर फ्री दे रहा है, जो उनके साथ कम से कम पांच बार यात्रा करेंगे।
अनिल कुमार ने अपने ऑटो के पीछे अपनी स्कीम का एक पोस्टर भी लगाया हुआ है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि 5 बार सफर करने वाले ग्राहकों को एक किलो टमाटर फ्री दिया जाएगा।
ऑटो ड्राइवर ने लगाया गजब का दिमाग
जिसके बाद हर घर में चर्चा का विषय बना हुआ टमाटर अब ऑटो ड्राइवर अनिल की उस स्कीम का हिस्सा बन चुका है, जिसके जरिये वो अपने बिजनेस को बढ़ाने में लगा है।
अपनी अजब-गजब स्कीम को लेकर अनिल कुमार ने कहा, "ऑटो चलाना मेरी इनकम का एकमात्र सोर्स है... ऐसी सर्विस करके, मैं संतुष्ट महसूस करता हूं। वैसे अपनी टमाटर स्कीम के अलावा अनिल पिछले 12 सालों से सेना के जवानों मुफ्त सेवाएं दे रहे हैं। साथ ही वह गर्भवती महिलाओं को भी अस्पताल पहुंचाने के लिए कोई किराया नहीं लेते हैं।
इतना ही नहीं इसके अलावा उन्होंने आगामी भारत-पाकिस्तान के क्रिकेट मैच में भारत के जीतने पर 5 दिनों तक फ्री ऑटो चलाने की भी घोषणा की है।












Click it and Unblock the Notifications