जब एग्जिट पोल गलत बताने पर चाणक्‍य ने कहा माफ कर दो

पटना। पांच नवंबर को जब बिहार में विधानसभा चुनावों के पांचवें दौर का अंत हुआ तो उसके बाद एग्जिट पोल आने का सिलसिला शुरू हुआ। हर चैनल पर एग्जिट पोल आ रहे थे और बिहार के भविष्‍य के बारे में कयास लगाए जाने लगे।

Nitish-kumar-bihar

सारे एग्जिट पोल से अलग चाणक्‍य का एग्जिट पोल बिहार के विधानसभा चुनावों में बीजेपी को विजयी पार्टी के तौर पर बता रहा था। लेकिन रविवार को चाणक्‍य ने अपने गलत एग्जिट पोल के लिए माफी मांग ली है।

चाणक्‍य ने ट्वीट किया है और लिखा है, 'हम अपने सभी मित्रों और शुभचिंतकों से बिहार के नतीजों के बारे में सही तरह से भविष्‍यवाणी न करने पर माफी मांगते हैं।'

चाणक्‍य ने बिहार में बीजेपी और एनडीए गठबंधन को 155 सीटें जीतने की भविष्‍यवाणी की थी तो वहीं वहीं जेडीयू और महागठबंधन के हिस्‍से सिर्फ 83 सीटों के बारे में कहा था।

बिहार में 10 अक्‍टूबर से पांच नवंबर के बीच 243 सीटों वाली विधानसभा के लिए चुनाव हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+