'चाणक्य ने नहीं, ईवीएम और पैसे ने बीजेपी को जिताया'
गुजरात के युवा नेता हार्दिक पटेल ने कहा है कि अहमदाबाद, सूरत और राजकोट में जिन भी सीटों पर जीत का अंतर कम रहा है, वहाँ ईवीएम को लेकर संदेह है.
हार्दिक पटेल पाटीदारों को आरक्षण की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं और उन्होंने गुजरात विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को अपना समर्थन दिया था.
हार्दिक पटेल ने कहा कि आप मुझसे पूछें कि जिन पाटीदार इलाक़ों में आपकी रैलियों में इतनी भीड़ जुटी थी, वहां आपका जादू नहीं चला? मैं कहूँगा कि ईवीएम के साथ छेड़छाड़ कर भाजपा जीती है.
संवाददाताओं से बातचीत में हार्दिक ने कहा, "भाजपा को किसी चाणक्य ने नहीं जिताया, ईवीएम और पैसे के बल पर भाजपा जीती है."
उन्होंने कहा, "अहमदाबाद, सूरत और राजकोट की जिन 12 से 15 सीटों पर हार-जीत का अंतर 200, 400, 800 वोटों का रहा है, वहाँ ईवीएम टैंपरिंग का बड़ा मुद्दा है. मैंने खुद देखा कि जिस भी ईवीएम में रीकाउंटिंग हुई है, वहाँ बदलाव हुआ है. ये बातें ईवीएम को लेकर सोचने पर मजबूर करती हैं."
गुजरात में मोदी के गढ़ में बीजेपी को चुनौती देने वाली
क्या नरेंद्र मोदी से ज़्यादा भीड़ खींच रहे हैं हार्दिक पटेल?
हार्दिक पटेल की कथित सीडी से किसका नुक़सान?
क्या आंदोलन बेकार था?
हार्दिक पटेल ने कहा विपक्षी दलों को 'ईवीएम हैकिंग' के ख़िलाफ़ एकजुट होना चाहिए. अगर एटीएम हैक हो सकता है तो ईवीएम क्यों हैक नहीं हो सकती?
उन्होंने कहा कि पाटीदार इलाकों में बीजेपी के ख़िलाफ़ वोट डाले गए. जो लोग कहते हैं कि हार्दिक का आंदोलन नहीं चला, बता दूं कि ये मेरी अकेले की लड़ाई नहीं है. हार्दिक पटेल ने पूछा कि अब जब भाजपा जीत गई है तो क्या एक करोड़ लोगों का आंदोलन बेकार था.
उन्होंने आरोप लगाया कि नमो नाम का वाईफाई क्यों चल रहा था. हमें ये मालूम नहीं है कि हमारा वोट कहां पड़ा. मैं 28 साल का हूं. इस उम्र में मुझे जो पाना था, पा लिया और जो खोना था वो खो दिया.
उन्होंने कहा, "जो जीता वही सिकंदर, मैं भाजपा को उसकी जीत के लिए बधाई देता हूँ, लेकिन मैं किसी सियासी पार्टी का नहीं हूं और हमारा आंदोलन आगे भी और मजबूती से और जल्द शुरू होगा."
उन्होंने कहा कि बेरोजगारी के मुद्दे पर लड़ाई जारी रहेगी. हम जेल जाने के लिए तैयार हैं.
-
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
IAS Tina Dabi Transfer: दो लव मैरिज-एक से तलाक, विवादों में घिरीं UPSC टॉपर टीना डाबी का कहां-क्यों ट्रांसफर? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
LPG Price Today: युद्ध के बीच जनता पर फूटा महंगाई बम, सिलेंडर के दाम बढ़े, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत -
PBKS vs GT: अर्शदीप का खौफनाक ओवर, 11 गेंदों में लुटाए रन, बनाया IPL का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड -
New Rules from 1 April 2026: 'LPG के दाम से लेकर ATM के चार्ज तक', आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम -
LPG Price Today: कुकिंग गैस की दरें ऊंचे स्तर पर, आपके शहर में आज कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications