राजनीतिक गुरु चाणक्य ने कहा ट्रंप होंगे अमेरिका के अगले राष्ट्रपति
चेन्नई के राजनीतिक गुरु चाणक्य ने की भविष्यवाणी रिपब्लिकन डोनाल्ड ट्रंप बनेंगे अमेरिका के अगले राष्ट्रपति।
चेन्नई। भारत में जब कभी चुनाव होते हैं एक नाम हमेशा सुर्खियों में रहता है, चाणक्य। अब यही नाम अमेरिका में हो रहे चुनावों के समय सुर्खियों में आ गया है।
पढ़ें-अमेरिकी चुनावों से जुड़ी हर पल की अपडेट लाइव
कौन हैं चाणक्य
भारत में जहां चाणक्य नामक एजेंसी चुनावों से जुड़े सर्वे और एग्जिट पोल के नतीजे जारी करती है तो वहीं चेन्नई के यह चाणक्य दरअसल मछली है। इन्होंने रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने का ऐलान कर दिया है।
यह वहीं चाणक्य हैं जिन्होंने वर्ष 2014 में हुए फुटबॉल वर्ल्ड कप के दौरान भविष्यवाणियां की थीं और सारी भविष्यवाणियां सहीं साबित हुई थीं।
पढ़ें-हिलेरी क्लिंटन की सफलता में होगा भारतीयों का योगदान
ट्रंप पर नई भविष्यवाणी
चाणक्य के भविष्यवाणी के मुताबिक डोनाल्ड ट्रंप ही नए अमेरिकी राष्ट्रपती होंगे। चाणक्य पहले भी ऐसी कई भविष्यवाणियां कर चुकी है।
हालांकि पहले भी ट्रंप के जीतने को लेकर कई तरह की भविष्यवाणियां की गई थीं। कौन जीतेगा इस बात का पता तो नौ नवंबर को ही चलेगा जब अमेरिकी चुनावों के नतीजे आए जाएंगे।