विसरा रिपोर्ट से खुलासा- जहर से हुई थी सुनंदा पुष्कर की मौत!
नई दिल्ली। एक बड़ी खबर दिल्ली से हैं, पूर्व केन्द्रीय मंत्री शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर की मौत जहर से हुई थी। न्यूज चैनल आज तक के मुताबिक इस बात का खुलासा एम्स से फाइनल रिपोर्ट मिलने के बाद हुआ है, हालांकि सुनंदा को कौन सा जहर दिया गया है यह अभी क्लीयर नहीं है।
आपको बता दें कि 2010 में थरूर से विवाह करने वाली सुनंदा को 17 जनवरी, 2014 को रहस्यमय परिस्थिति में दिल्ली के आलीशान होटल में मृत पाया गया था। पुलिस ने एक जनवरी, 2015 को हत्या का मामला दर्ज किया था।
इस मामले में अभी तक 6 लोगों का लाइ डिटेक्टर टेस्ट हो चुका है, जिसमें थरूर के घरेलू नौकर नारायण सिंह, उनके चालक बजरंगी और मित्र संजय दीवान भी शामिल हैं। मालूम हो कि पॉलीग्राफी टेस्ट के दौरान 100 सवाल पूछे गए थे जिसमें पुष्कर के शरीर पर लगी चोट से जुड़ा सवाल भी था। सभी संदिग्धों से थरूर के पुष्कर तथा पाकिस्तानी पत्रकार मेहर तरार के साथ संबंध के बारे में पूछताछ की गई थी।













Click it and Unblock the Notifications