राष्ट्रपति भवन में हुआ साउथ कोरिया के राष्ट्रपति मून का राजकीय स्वागत
मंगलवार को साउथ कोरिया के राष्ट्रपति मून जे इन और उनकी पत्नी किम जुंग सूक का राष्ट्रपति भवन में राजकीय सम्मान किया गया। यहां पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका स्वागत किया।
नई दिल्ली। मंगलवार को साउथ कोरिया के राष्ट्रपति मून जे इन और उनकी पत्नी किम जुंग सूक का राष्ट्रपति भवन में राजकीय सम्मान किया गया। यहां पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका स्वागत किया। राष्ट्रपति कोविंद की पत्नी सविता कोविंद भी इस दौरान मौजूद थीं। आज राष्ट्रपति मून और पीएम मोदी द्विपक्षीय वार्ता करेंगे।

दोनों नेताओं के बीच कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी जिसमें कोरियाई प्रायद्वीप के हालातों पर भी बातचीत होगी। मून की इस भारत यात्रा का मकसद व्यापार और रक्षा सहयोग को बढ़ाना है। सोमवार को राष्ट्रपति मून जे इन और पीएम मोदी ने उत्तर प्रदेश के नोएडा स्थित सैमसंग के सबसे बड़े मोबाइल प्लांट को लॉन्च किया। दोनों नेता आज भारत और कोरिया के सीईओज की राउंड टेबल को भी संबोधित करेंगे। आज राष्ट्रपति कोविंद ने साउथ कोरियन राष्ट्रपति के सम्मान में एक डिनर का आयोजन भी किया है।












Click it and Unblock the Notifications