केंद्र सरकार ने राज्यों को रोहिंग्या के बायोमेट्रिक लेने के दिए आदेश

नई दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के नेतृत्व में आज राज्य सचिवालय में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक की। बैठक में पूर्वी राज्यों की समस्याओं पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ। बैठक में रोहिंग्या समस्या पर भी चर्चा हुई। गृहमंत्री ने बैठक में आदेश दिए कि, राज्यों से कहा गया है कि रोहिंग्याओं की पहचान करें। इसके लिए उनका बायोमेट्रिक भी लेकर केंद्र सरकार को भेजना होगा।

 Centre will collect biometric details of Rohingya migrants from states, says Rajnath Singh

इस बैठक में में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिजीजू, बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी व बिहार के ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद, केंद्रीय गृह सचिव सहित कई लोग शामिल हुए।

बैठक के बाद प्रेस को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि, राज्यों से रोहिंग्याओं की पहचान करने के लिए कहा गया है। उन्हें उनके बायोमीट्रिक भी लेने होंगे। सके बाद वे केंद्र को रिपोर्ट भेजेंगे। तब केंद्र सरकार म्यांमार से राजनयिक माध्यमों से कार्रवाई शुरू करेगी। इसके बाद केंद्र सरकार म्यांमार से बात करके मामला सुलझाएगी।

आपको बता दें कि हाल ही में खबर आई थी कि बड़ी संख्या में रोहिंग्या ट्रेनों के जरिए केरल पहुंच रहे हैं। रोहिंग्या शरणार्थियों के मुद्दे पर देश में काफी राजनीति हुई है। यह मुद्दा ना सिर्फ भारत में छाया हुआ है, बल्कि पड़ोसी देश बांग्लादेश में भी बड़ी संख्या में रोहिंग्या शरणार्थी पहुंचे हैं। म्यांमार की सेना की कार्रवाई के चलते करीब 7,00,000 रोहिंग्या मुसलमान बौद्ध बहुल म्यांमार को छोड़कर भारत और बांग्लादेश में आ घुसे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+