देश भर में खुलेंगे 15 हजार 'पीएम श्री स्कूल', छात्रों के भविष्य के लिए होंगे अहम: केंद्रीय शिक्षा मंत्री
नई दिल्ली, 12 जून। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्रियों के दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करने गुजरात पहुंचे हैं। इस दौरान केंद्रीय शिभा मंत्री ने पीएम श्री स्कूल स्थापित करने की योजना की घोषणा की। उन्होंने कहा कि खोले जाएंगे पीएम श्री स्कूल छात्रों को भविष्य के लिए तैयार करेगी।

शनिवार को गुजरात में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान शिक्षा मंत्रियों के दो दिवसीय सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार पीएम श्री स्कूल स्थापित करने की योजना बना रही है। इसका उद्देश्य छात्रों को भविष्य के लिए तैयार करना होगा। केंद्रीय मंत्र ने कहा कि पीएम श्री स्कूल नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) को आगे बढ़ाएगा।
फ्यूचरिस्टिक बेंचमार्क मॉडल होंगे पीएम श्री स्कूल: केंद्रीय मंत्री
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि स्कूली शिक्षा वह नींव है जिस पर भारत की ज्ञान आधारित अर्थव्यवस्था का विकास होता है। हम अपनी नई पीढ़ी को 21वीं सदी के ज्ञान और कौशल से वंचित नहीं कर सकते। केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि पीएम श्री स्कूलों के रूप में एक फ्यूचरिस्टिक बेंचमार्क मॉडल बनेगा। इसके लिए देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों और शैक्षिक वातावरण को लेकर सुझाव लिए जा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications