कोरोना के बढ़ते मामले ने फिर बढ़ाई चिंता, केंद्र ने 6 राज्यों को चिट्ठी लिखी

नई दिल्ली, 03 जून: देश में कोरोना वायरस मामलों में उछाल के मद्देनजर केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने शुक्रवार को पांच राज्यों को एक पत्र लिखा है। इनमें तमिलनाडु, केरल, तेलंगाना, कर्नाटक और महाराष्ट्र शामिल हैं। ये वे राज्य हैं जहां इस समय सबसे अधिक कोरोना मामले सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से इन राज्यों को सावधान रहने के निर्देश दिए गए हैं। देश में 3 जून को 4 हजार से ज्यादा मामले सामने आए, जोकि गुरुवार की अपेक्षा 8.9 फीसदी ज्यादा हैं। इनमें से अकेले केरल में 33.9 फीसदी यानि 1,370 नए केस मिले हैं।

Recommended Video

      Corona Update: Corona के फिर बढ़ रहे Case, केंद्र ने राज्यों को चेताया | वनइंडिया हिंदी | #News
       Centre tells 5 states amid rise in COVID 19 cases Maintain strict watch

      केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने पत्र में लिखा है, 'यह आवश्यक है कि राज्य को सख्त निगरानी बनाए रखनी चाहिए। संक्रमण के किसी भी उभरते प्रसार को नियंत्रित करने के लिए यदि आवश्यक हो तो कार्रवाई करें। न्होंने कहा, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय इस सामूहिक प्रयास में इसके लिए आवश्यक समर्थन जारी रखेगा। राज्यों को गहन निगरानी, ज्यादा टेस्टिंग, ट्रैकिंग करने की सलाह दी गई है।

      स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, केरल के 11 जिले, तमिलनाडु के 2 जिले, महाराष्ट्र के 6 जिले, कर्नाटक के एक जिले और तेलंगाना में कोरोना के मामलों में तेजी देखी गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने राज्यों को कोरोना के मामलों की निगरानी और टेस्टिंग जारी रखने के साथ-साथ निर्धारित नमूनों के लिए जीनोम सीक्वेंसिंग जारी रखने के लिए कहा है।

      इसके अलावा, उन्होंने राज्यों से कहा है कि वे कोविड प्रोटोकृल को कड़ाई से लागू करें। नए कोविड-19 मामलों के समूहों की निगरानी करें और दिशानिर्देशों के अनुसार पर्याप्त ट्रेसिंग करें। इसके अलावा, राज्य को संक्रमण फैलने की प्रारंभिक चेतावनी के संकेतों का पता लगाने के लिए नियमित रूप से सभी स्वास्थ्य सुविधाओं में इन्फ्लुएंजा जैसी बीमारी (ILI) और SARI मामलों की निगरानी पर ध्यान देना होगा।

      भारत में 84 दिन के बाद एक दिन में कोविड-19 के 4,000 से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं, जिससे देश में कोरोना वायरस से अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4,31,68,585 हो गई है। पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 4,041 नए मामले सामने आए, जबकि दस मरीजों की मौत हो गई, जिससे संक्रमण से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 5,24,651 पर पहुंच गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या 21,177 पर पहुंच गई है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+