स्कूलों में अब नहीं बजेगी ट्रिग-ट्रिग, मोबाईल जैमर लगाने की तैयारी
नयी दिल्ली। स्कूलों में बढ़ते मोबाईल के क्रेज को जल्द पाबंदी लग सकती है। केन्द्र सरकार जल्द ही ऐसा फैसला ले सकती है, जिसकी वजह से स्कूलों में मोबाईल फोन के इस्तेमाल पर पाबंदी लग सकती है। दरअसल जल्द ही केंद्र सरकार देशभर के स्कूलों में मोबाइल जैमर लगाने की तैयारी कर रही है। इसके लिए कैबिनेट सचिव ने 27 अगस्त को मानव संसाधन विकास मंत्रलय के अधिकारियों की बैठक बुलाई है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आधिकारियों के साथ बैठक में मानव संसाधन ने सभी स्कूलों में स्थायी रूप से जैमर लगाने का फैसला हो सकता है। इस बैठक में मानव संसाधन विकास मंत्रलय, संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रलय, दिल्ली सरकार व राज्यों के प्रतिनिधियों और सीबीएसई अफसरों को भी बुलाया गया है।
स्कूलों में मोबाईल जैमर लगाने के संबंध में पूर्व में भी दो बैठकें मंत्रलय स्तर पर हो चुकी हैं। उन बैठकों में इस बात पर सहमति बनाने क कोशिश की गई थी कि स्कूलों में जैमर सिर्फ परीक्षाओं में लगाए जाए, लेकिन अधिकारी का मानना है कि इस समस्या से स्थायी रूप से निपटने का तरीका है कि स्कूलों में जैमर लगाए जाएं। आमतौर पर 50 मीटर के दायरे में मोबाइल फोन सिग्नल को रोकने वाला जैमर 20-25 हजार रुपये में उपलब्ध हो जाता है। स्कूलों के लिए इसे स्थापित करना मुश्किल नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications