अब सिख भारतीय एयरपोर्ट पर अपने साथ रख सकते हैं कृपाण, केंद्र ने रोक लगाने के आदेश में किया संशोधन
अब सिख भारतीय एयरपोर्ट पर अपने साथ रख सकते हैं कृपाण, केंद्र ने रोक लगाने के आदेश में किया संशोधन
नई दिल्ली, 14 मार्च: केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने सिख कर्मचारियों और यात्रियों के हवाई अड्डों पर कृपाण अपने साथ रखने पर रोक लगाने के आदेश में संशोधन किया है। केंद्र सरकार ने अपने संशोधित आदेश में कहा है कि कर्मचारी और यात्री भारतीय हवाई अड्डों पर कृपाण ले जा सकते हैं लेकिन बशर्ते ब्लेड की लंबाई 15.24 सेमी से अधिक न हो और कृपाण की कुल लंबाई 22.86 सेमी से अधिक न हो।

Recommended Video
नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो ने अपने अधिकारिक आदेश में कहा है, कृपाण एक सिख यात्री और कर्मचारियों भारतीय एयरपोर्ट पर ले जा सकते हैं ,बशर्ते ब्लेड की लंबाई 15.24 सेमी से अधिक न हो और कृपाण की कुल लंबाई 22.86 सेमी से अधिक न हो। केवल घरेलू टर्मिनलों से संचालित होने वाले भारत के भीतर भारतीय विमानों में यात्रा करते समय ही आदेश मान्य है।
भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने भी सोमवार को पीएम मोदी और नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को धन्यवाद देते हुए ट्वीट किया कि नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने सिख कर्मचारियों को हवाई अड्डों पर कृपाण करने से प्रतिबंधित करने के हालिया आदेश को संशोधित किया है। कर्मचारी और यात्री भारतीय हवाई अड्डों पर कृपाण ले जा सकते हैं।
हाल ही में, कृपाण पहने एक सिख कर्मचारी को अमृतसर के श्री गुरु राम दास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अपनी ड्यूटी करने से रोक दिया गया था, क्योंकि नए नियम का सिख संगठनों ने विरोध किया था। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने सिख कर्मचारियों को कृपाण पहनने से रोकने के नियम को खारिज करते हुए मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को पत्र लिखा था।
धामी ने कहा था, ''उनके अपने देश में, यह भेदभाव सिखों की धार्मिक स्वतंत्रता पर एक बड़ा हमला है, जिसे कभी भी लागू नहीं होने दिया जाएगा। केंद्र को यह कभी नहीं भूलना चाहिए कि सिख इस देश की आजादी के लिए बलिदान देने में सबसे आगे रहे हैं और अगर देश की संस्कृति आज भी जीवित है, तो यह सिखों के कारण है।''












Click it and Unblock the Notifications