4 नए राज्यपालों की नियुक्ति, कल्याण सिंह बने राजस्थान के महामहिम
नयी
दिल्ली (ब्यूरो)। पुरानी सरकार के राज्यपालों को बदलने के मिशन में जुटी मोदी सरकार ने कई राज्यों के लिए नए राज्यपालों के नाम तय कर लिए हैं। सूत्रों की मानें तो चार नए राज्यपालों के नाम तय कर लिये गये हैं। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह, वजुभाईवाला, विद्यासगर राव और मृदुला सिन्हा को राज्यपाल बनाया गया है। कई अटकलों के बाद महाराष्ट्र, कर्नाटक, राजस्थान, और गोवा के राज्यपालों के नाम की घोषणा हो गई है।id="toptextpromo"> id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>
id='top-searched-articles'>
भारतीय जनता पार्टी से बाहर जाकर लौटे उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को राजस्थान का राज्यपाल नियुक्त किया गया है, तथा भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व अध्यक्ष तथा बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य मृदुला सिन्हा को गोवा का प्रभार सौंपा गया है।
इनके
अलावा गुजरात विधानसभा के मौजूदा अध्यक्ष वजूभाई रूदाभाई वाला को कर्नाटक का राज्यपाल बनाया गया है, जबकि अटलबिहारी वाजपेयी सरकार में राज्यमंत्री रहे सी. विद्यासागर राव को महाराष्ट्र का गवर्नर बनाया गया है।











Click it and Unblock the Notifications