जाट आरक्षण के दम पर कांग्रेस ने निकाला मोदी का तोड़

उन्हें खाद्य सुरक्षा बिल से भी कुछ खास फायदा होता नहीं दिख रहा है, ऐसे में लोकसभा चुनाव में बेहतर स्थिती को हासिल करने के लिए कांग्रेस ने आरक्षण कार्ड खेला है।दरअसल बीजेपी, अन्य पिछड़ा वर्ग को लुभाने के लिए प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार मोदी की पहचान ओबीसी के रूप में बताने में जुटी है। ताकि लोकसभा चुनाव में उन्हें इन वर्गों का वोट भी हासिल हो सके। बीजेपी की इस चाल से चिंतित कांग्रेस ने जाट आरक्षण का नया दांव पासा फेंक दिया है।
खबर के मुतबिक यूपीए सरकार जल्द ही केन्द्र सरकार की नौकरियों में जाटों को आरक्षण देने का ऎलान कर सकती है। हालांकि अभी इस बात का कोई औपचारिक ऐलान नहीं हुआ है। लेकिन कांग्रेस का रूख जाट आरक्षण को लेकर सकारात्मक दिखाई पड़ रहा है। ऐसे में कांग्रेस नेतृत्व भी इस मुद्दे को गंभीरता से देख रहा है।
राजनीतिज्ञों की माने तो अगर बीजेपी मोदी की ओबीसी पहचान को लेकर बहुत ज्यादा आक्रामक नहीं होती, तो शायद कांग्रेस पार्टी ये दांव नहीं चलती। कांग्रेस इस दिशा में अपने कदम बढ़ा रही है। हलांकि उसकी राह में रोड़े भी कम नहीं है। जाट आरक्षण से पहले उसे कई चुनौतियों का सामना करना होगा।












Click it and Unblock the Notifications