अंडर ग्रेजुएट छात्रों को नौकरी के लिए मोदी सरकार की खास स्कीम, 10 लाख को दी जाएगी ट्रेनिंग
नई दिल्ली। केंद्र की एनडीए सरकार दस लाख अंडर ग्रेजुएट छात्र-छात्राओं युवाओं के लिए एक खास स्कीम लाने जा रही है। इसमें केंद्र सरकार के तीन मंत्रालय मिलकर काम करेंगे। इसमें दस लाख युवाओं को ट्रेनिंग दी जाएगी। मानविकी और आर्ट स्ट्रीम के छात्रों को जॉब मुहैया कराने के लिए स्पेशल ट्रेनिंग की व्यवस्था सरकार करेगी। बहुत जल्दी ये कार्यक्रम जमीन पर दिखने की बात कही जा रही है।

तीन मंत्रालय मिलकर करेंगे काम
केंद्र की इस स्कीम में मानव संसाधन, श्रम और कौशल विकास मंत्रालय मिलकर काम करेंगे। इसमें छात्र-छात्राओं को हुनरमंद बनाने के लिए अप्रेंटिसशिप दिलाई जाएगी। जो उनको जॉब दिलाने में सहायक होगी। ये अप्रेंटिसशिप और जॉब ट्रेनिंग ग्रेजुएशन फाइनल ईयर के छात्रों को कराई जाएगी। 2019-20 में पासआउट होने वाले छात्र इसका हिस्सा बनेंगे।

ट्रेनिंग के दौरान मानदेय भी मिलेगा
जिस क्षेत्र में छात्र-छात्रा को ट्रेनिंग दिलाई जाएगी, उसमें शुरुआती छह से दस महीने के दौरान उन्हें एक मानदेय भी दिया जाएगा। छात्र को ट्रेनिंग के दौरान 1500 का मानदेय मिलेगा। इसके सभी शैक्षिक संस्थानों को नेशनल करियर सर्विस पोर्टल से जोड़ा जाएगा। इसमें कुछ कंपनियों को भी सरकार अपने साथ शामिल करेगी। इसके जरिए छात्रों की नौकरी के लिए योग्यता बढ़ाई जाएगी।

बेरोजगारी के मुद्दे पर घिरी हुई है मोदी सरकार
बेरोजगारी और देश में घटती नौकरियों के लिए आलोचना का सामना कर रही मोदी सरकार का 2019 के चुनावों से पहले ये एक अहम कदम माना जा रहा है। बीते कुछ समय से नौकरियों और बेरोजगारी को लेकर मोदी सरकार लगातार आलोचना का शिकार हो रही है और विपक्ष के निशाने पर है।












Click it and Unblock the Notifications