GST मुआवजा: केंद्र सरकार ने जारी की 17वीं किश्त, अब तक मिले 1 लाख करोड़

नई दिल्ली। वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, केंद्र सरकार ने शनिवार को माल और सेवा कर (जीएसटी) क्षतिपूर्ति कमी को पूरा करने के लिए राज्यों को 5,000 करोड़ रुपए की 17 वीं साप्ताहिक किश्त जारी कर दी है। केंद्र ने अक्टूबर 2020 से अब तक राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को जीएसटी मुआवजे के रूप में एक लाख करोड़ रुपये जारी किए हैं।यह किस्त 23 राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों (दिल्ली, जम्मू-कश्मीर और पुडुचेरी) को जारी की गई है।

Centre Govt releases GST compensation of ₹5,000 crore for states

पिछले साल अक्टूबर में स्थापित विशेष उधारी खिड़की के तहत अब तक जारी की गई कुल राशि एक लाख करोड़ रुपये हो गई है। मंत्रालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक, केंद्र सरकार द्वारा विशेष ऋण सुविधा के माध्यम से औसतन 4.83 प्रतिशत की ब्याज दर पर 1,00,000 करोड़ रुपये की राशि उधार ली गई है। इसमें से 91,460.34 करोड़ रुपये की राशि राज्यों को जारी की गई है और 8,539.66 करोड़ रुपये की राशि तीन केंद्र शासित राज्यों के लिए जारी की गई है।

23 राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों के अलावा पांच राज्यों अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मिजोरम, नागालैंड और सिक्किम में वस्तु और सेवा कर (जीएसटी) के कार्यान्वयन के कारण राजस्व में कोई अंतर नहीं आया है। केंद्र ने जीएसटी के कार्यान्वयन के कारण राजस्व में 1.10 लाख करोड़ रुपये की अनुमानित कमी को पूरा करने के लिए अक्टूबर 2020 में राज्यों के लिए कर्ज जुटाने की एक विशेष सुविधा शुरू करवायी है।

केंद्र द्वारा राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की ओर से इस सूविधा के जरिए बाजार से उधार लिया जा रहा है। इससे कुछ दिन पहले जीएसटी से राजस्व में आई कमी को पूरा करने के लिए केंद्र सरकार ने राज्यों को 16वीं किस्त के तहत 5000 करोड़ रुपये जारी किए थे। यह राशि राज्यों को उधारी के रूप में दी जाने वाली 1,06,830 करोड़ रुपये की राशि से अतिरिक्त है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+