केंद्र सरकार के निर्देश-ऑक्सीजन सप्लाई के लिए ड्राइवर तैयार करें राज्य
नई दिल्ली, मई22: देश में लिक्विड ऑक्सीजन के परिवहन की आवश्यकता को देखते हुए सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों को हेजार्डस कार्गो के परिवहन के लिए प्रशिक्षित ड्राइवरों का पूल बनाने को कहा है। सरकार ने यह फैसला देश में लिक्विड ऑक्सीजन सप्लाई व्यवस्था को और सुचारू बनाने के लिए लिया है। मंत्रालय की तरफ से जारी नोटिफिकेशन में बताया गया है कि आने वाले दो महीनों में ड्राइवरों की संख्या में इजाफा किया जाना है।

Recommended Video
मंत्रालय ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को प्रशिक्षित ड्राइवरों का एक समूह बनाने की सलाह दी है और ऐसे 500 प्रशिक्षित ड्राइवरों को तुरंत उपलब्ध कराए जाने को कहा है और अगले दो महीनों में इन ड्राइवरों की संख्या को 2500 तक बढ़ाया जाना है। राज्य सरकारों से ऐसे ड्राइवरों का पूल तैयार करने के लिए कहा गया है, जो प्रशिक्षित हों और 'खतरनाक कार्गो' का परिवहन कर सकें। इसके संबंध में उनके पास लाइसेंस होना आवश्यक है।
सरकार की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि ऐसे प्रशिक्षित ड्राइवरों की आवश्यकता है, जो 24x7 मौजूदा ड्राइवरों की जगह या उनके पूरक के तौर पर काम कर सकें। इस तरह के प्रशिक्षण मॉड्यूल को लॉजिस्टिक्स सेक्टर स्किल काउंसिल (एलएसएससी), इंडियन केमिकल काउंसिल (आईसीसी), नेशनल स्किल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (एनएसडीसी) और मेडिकल ऑक्सीजन निर्माताओं की मदद से तैयार किया गया हैं।
राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों से इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों को संचालित करने के लिए एचएमवी/खतरनाक रासायनिक लाइसेंस वाले कुछ स्थानीय ड्राइवरों की सिफारिश करने का अनुरोध किया गया है। साथ ही, सभी कुशल ड्राइवरों की सूची एक डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराई जाएगी और इन प्रशिक्षित ड्राइवरों की सेवाओं का उपयोग क्रायोजेनिक एलएमओ टैंकरों को ले जाने के लिए किया जा सकता है। यह भी सलाह दी गई है कि एलओएक्स टैंकर ड्राइवरों को एक विशेष कोविड टीकाकरण अभियान की सुविधा दी जा सकती है और यदि वे कोविड संक्रमित पाए जाते हैं तो उन्हें अस्पतालों में दाखिल कराने और उपचार में प्राथमिकता दी जा सकती है।
-
IND vs NZ: 'वह मैदान पर मेरे साथ थी', ईशान किशन जिस बहन पर छिड़कते थे जान, उसकी मौत से घर में पसरा सन्नाटा -
जश्न या अश्लीलता? हार्दिक पांड्या की इस हरकत पर फूटा फैंस का गुस्सा, सोशल मीडिया पर लगा 'छपरी' का टैग -
Ladli Behna Yojana: अप्रैल में कब आएंगे 1500 रुपये? जानें किस तारीख को आएगी अगली किस्त -
Ishan Kishan ने आंसुओं को दबाकर फहराया तिरंगा, घर से आई दो मौतों की खबर फिर भी नहीं हारी हिम्मत, जज्बे को सलाम -
T20 World Cup 2026: धोनी के 'कोच साहब' कहने पर गंभीर ने दिया ऐसा जवाब, लोग रह गए हैरान, जानें क्या कहा? -
LPG Gas Booking Number: इंडेन, भारत गैस और HP गैस सिलेंडर कैसे बुक करें? जानें सरकार की नई गाइडलाइन -
Weather Delhi NCR: दिल्ली में मौसम का डबल अटैक! अगले 72 घंटों में आने वाला है नया संकट, IMD का अलर्ट -
Mojtaba Khamenei Wife: ईरानी नए नेता की बीवी कौन? 10वीं के बाद बनीं दुल्हन-निकाह में दी ये चीजें, कितने बच्चे? -
रमजान के महीने में मुस्लिम पत्नी की दुआ हुई कबूल, हिंदू क्रिकेटर बना चैम्पियन, आखिर कौन है यह महिला -
कौन थीं Ishan Kishan की बहन वैष्णवी सिंह? खुद के दम पर बनाई थी अपनी पहचान, करती थी ये काम -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: किसानों का बढ़ रहा इंतजार, कब आएगी सीएम किसान कल्याण योजना की 14वीं किस्त? -
Trump Netanyahu Clash: Iran से जंग के बीच आपस में भिड़े ट्रंप-नेतन्याहू! Khamenei की मौत के बाद पड़ी फूट?












Click it and Unblock the Notifications