अब चोरी हुए स्मार्ट फोन का मिनटों में लगेगा पता, IMEI नंबर को लेकर सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन
नई दिल्ली, 27 सितंबर: केंद्र सरकार ने चोरी के मोबाइल फोन से जुड़े अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए बड़ा कदम उठाया है, जिसके मद्देनजर नई गाइडलाइन जारी की गई है। नए नियम से अब चोरी होने वाले मोबाइल फोन को आसानी से ट्रैक करने में भी मदद मिलेगी। नई गाइडलाइंस के मुताबिक सरकार के पास सभी अंतर्राष्ट्रीय मोबाइल उपकरण पहचान मतलब IMEI नंबर होना चाहिए यानी हर फोन सरकार की वेबसाइट पर रजिस्टर होना जरूरी है।

केंद्र सरकार अब सख्त
खोए हुए या फिर चोरी हुए मोबाइल के मिस यूज को लेकर केंद्र सरकार अब सख्त हो गई है। सरकार ऐसे गलत कामों को रोकने के लिए साहसिक फैसला लिया है। 1 जनवरी 2023 से सभी मोबाइल फोन निर्माताओं को देश में बनने वाले हर फोन के IMEI नंबर को लॉन्चिंग या फिर बेचने से पहले पोर्टल पर रजिस्टर्ड करना होगा।

IMEI नंबर को लेकर दिए ये निर्देश
मोबाइल डिवाइस उपकरण पहचान संख्या (संशोधन) नियम, 2022 के साथ छेड़छाड़ की रोकथाम के तहत नए नियम शामिल किए गए, जिसमें दूरसंचार विभाग (DoT) ने प्रत्येक मोबाइल फोन निर्माता के लिए मोबाइल की बिक्री से पहले भारतीय नकली डिवाइस प्रतिबंध पोर्टल - icdr.ceir.gov.in के साथ भारत में प्रत्येक मोबाइल फोन के IMEI को पंजीकृत करना अनिवार्य कर दिया है। यह नियम 1 जनवरी, 2023 से लागू होगा। साथ ही सरकारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि सेल, टेस्टिंगस, रिसर्च या किसी अन्य उद्देश्यों के लिए भारत में इंपोर्टेड मोबाइल फोन की IMEI नंबर इंपोर्टर की तरफ से भारतीय नकली डिवाइस प्रतिबंध पोर्टल icdr.ceir.gov.in पर पंजीकृत करना अनिवार्य है।

क्या होता है IMEI?
IMEI (इंटरनेशनल मोबाइल इक्विपमेंट आइडेंटिटी) GSM, WCDMA और iDEN मोबाइल फोन के साथ-साथ कुछ सैटेलाइट फोन की पहचान करने के लिए एक यूनिक नंबर है। ज्यादातर फोन में एक IMEI नंबर होता है, हालांकि डुअल सिम फोन के मामले में दो होते हैं।

IMEI नंबर का क्या यूज है?
IMEI नंबर चोरी होने की स्थिति में फोन को ट्रैक करने में मदद करता है। IMEI नंबर की मदद से गुम हुआ या फिर चोरी हुए फोन का पता लगाने में हेल्प करता है। ध्यान रहे कि IMEI नंबर यूनिक है और इसका इस्तेमाल अपराधियों को ट्रैक करने के लिए भी होता है।
इस तरह से पता करें अपने फोन का IMEI नंबर
एक तरीका यह है कि फोन ऐप पर जाएं और अपने कीपैड पर *#06# डायल करें। या फिर सीलबंद फोन के पीछे देखें। जहां मॉडल नंबर, सीरियल नंबर और आईएमईआई आपके डिवाइस के पीछे प्रिंट होते हैं।
-
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए घरेलू गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
BJP लिस्ट से बाहर ‘सिंघम’ Annamalai! क्यों नहीं मिला टिकट? ‘साउथ फेस’ गायब होने के पीछे ये है अंदर की कहानी -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
Gold Rate Today: सोना लगातार हो रहा सस्ता, 3500 गिरे दाम, क्या खरीदारी का सही मौका? 22K-18K गोल्ड के नए रेट -
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Seema Haider Kids: सीमा हैदर ने छठी औलाद का रखा ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची! 5 बच्चों की क्या पहचान? -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज का खेल खत्म! भारत के हाथ लगा वो 'जादुई रूट', तेल -LPG की किल्लते होंगी दूर -
'जो डर गया, समझो मर गया'- Raghav Chadha को लेकर AAP ने खोला मोर्चा, आतिशी-सौरभ भारद्वाज ने गिनवाईं गलतियां -
IPL 2026: 'धोनी के साथ मेरा रिश्ता एक दाग', कौन हैं Lakshmi Rai जिसने MS संग रिलेशन को बताया जिंदगी की गलती?












Click it and Unblock the Notifications