विपक्ष के बिना सरकार करेगी अहम पदों पर नियुक्तियां
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने फैसला किया है कि बिना विपक्ष के नेता के ही सरकार आगे बढ़ने के लिए तैयार है। केंद्र सरकार ने इसी के साथ यह भी साफ कर दिया है कि उसकी नेता प्रतिपक्ष नियुक्त करने की कोई मंशा नहीं है। आपको बता दें कि कांग्रेस के पास दस प्रतिशत सीटें नहीं आने के चलते नेत प्रतिपक्ष का पद कांग्रेस को देने से भाजपा सरकार ने मना कर दिया है।

नियुक्तियां भी बिना संवैधानिक तरीके से
केन्द्र सरकार ने विपक्ष के नेता के बिना ही देश के अहम संवैधानिक नियुक्तियां करने का भी फैसला कर लिया है। केंद्र सरकार का मानना है कि देश के कई अहम कमिशन विपक्ष के बिना संभव नहीं हैं। सरकार ने विजिलेंस कमिशन, ह्यूमन राइट्स कमिशन और लोकपाल जैसी संस्थाओं के लिए नियुक्तियां भी बिना विपक्ष के नेता के बिना की जाएंगी।












Click it and Unblock the Notifications