कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने फिर की मोदी सरकार की सराहना, बोले- संकट के समय देश एकजुट रहा

नई दिल्‍ली। कोरोना वायरस ने देश की अर्थव्‍यवस्‍था को हिलाकर रख दिया है। इसे लेकर कांग्रेस केंद्र सरकार पर लगातार हमले बोल रही है। लेकिन कांग्रेस के ही वरिष्‍ठ नेता और पूर्व वाणिज्‍य मंत्री आनंद शर्मा ने मोदी सरकार की सराहना की है। आनंद शर्मा ने सोमवार को कहा कि ढांचे में वृद्धि की है। ऐसे में मैं केंद्र और राज्य सरकारों को साथ काम करने के लिए बधाई देता हूं। उन्होंने कहा कि संकट के समय देश एकजुट होकर खड़ा रहा।

Recommended Video

    Anand Sharma ने फिर की Modi Government की सराहना, बोले- संकट के समय देश एकजुट रहा | वनइंडिया हिंदी
    कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने फिर की मोदी सरकार की सराहना, बोले- संकट के समय देश एकजुट रहा

    शर्मा ने कहा, 'इस साल की पहली तिमाही सबसे खराब रही क्योंकि जीडीपी पर प्रतिकूल असर पड़ा। हालांकि, हमने दूसरी तिमाही में वापसी की और हमें उम्मीद है कि शेष दो तिमाहियों में भी, रिकवरी का संतुलन बना रहेगा।' आपको बता दें कि आनंद शर्मा ने इससे पहले भी पीएम मोदी की सराहना की थी। गौरतलब है कि आनंद शर्मा ने इससे पहले भी पीएम मोदी की सराहना कर चुके हैं। प्रधानमंत्री के कोरोना का टीका विकसित कर रही कंपनियों का दौरा किया तो आनंद शर्मा ने ट्वीट किया था। इसे पीएम मोदी की सराहना के तौर पर देखा जा रहा था। हालांकि उन्होंने बाद में इसपर अपनी सफाई भी दी थी।

    आपको बता दें कि आनंद शर्मा कांग्रेस के उन 23 असंतुष्टों नेताओं के समूह का हिस्सा थे, जिन्होंने इस साल की शुरुआत में पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखा था। इसमें कांग्रेस के भीतर बदलाव की मांग की गई थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+