दिल्ली में Central Vista का आज शाम होगा उद्घाटन, जानें कौन-कौन से रूट पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्ट
दिल्ली में Central Vista का आज शाम होगा उद्घाटन, जानें कौन-कौन से रूट पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्ट
नई दिल्ली, 08 सितंबर। दिल्ली में गुरुवार शाम राष्ट्रपति भवन से लेकर इंडिया गेट तक मोदी सरकार द्वारा बनाए गए सेन्ट्रल विस्ता का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उद्घाटन करेंगे। इस कार्यक्रम के अवसर पर भारी संख्या में लोग जुटेंगे और ट्रफिक होगा। इसलिए सुरक्षा के मद्देनजर और ट्रैफिक को कंट्रोल करने के लिए इस मार्ग से जुड़े रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्ट कर स्पेशल व्यवस्था की गई है।

बता दें सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट लुटियंस दिल्ली का सबसे बड़ा और महत्वाकांक्षी डेवलपमेंट प्रोजेक्ट है। इसके तहत एक नया और विशाल संसद भवन, एक केंद्रीय सचिवालय, राष्ट्रपति भवन और प्रधामंत्री भवन के अलावा और कई इमारतें बनाई गई हैं। इसके साथ ही राष्ट्रपति भवन से लेकर इंडिया गेट तक की तीन किलोमीटर के इलाके का नए सिरे से विकास कर बिलकुल नया रूप दिया गया है।
वहीं दिल्ली के डिप्टी कमिश्नर अलाप पटेल ने बताया देश की राजधानी में आयोजित इस कार्यक्रम के लिए कौन-कौन से रूट पर ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है।
शाम 6 बजे से रात 9 बजे तक रूट पर डायवर्ट किया जाएगा
डीसपी ने कहा छह में से चार पार्किंग, कार्तव्य पथ पर और अन्य दो पास के स्थान पर खुली होंगी। साथ ही बड़ी संख्या में पैदल चलने वाले लोगों के चलते बसों को शाम 6 बजे से रात 9 बजे तक रूट पर डायवर्ट किया जाएगा।
डीसीपी ने बताया हालांकि दो क्षेत्र जिनमें लगभग 500 और 300 कारों की क्षमता वाले पार्किंग स्थानों के लिए बुक किया गया है। लेकिन लोग कार्यक्रम के दौरान निजी वाहनों के बजाय डीएमआरसी बसों और पब्लिक ट्रांसपोर्ट परिवहन का उपयोग करें। डीसीपी ने उन सड़कों और जंक्शनों के नाम भी बताए जिन्हें डायवर्ट किया जाएगा या इस कार्यक्रम के कारण जाम लग सकता है।
नई दिल्ली जिले में पैदल चलने वालों की सुरक्षा को सुविधाजनक बनाने और यातायात की सुचारू आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए, निम्नलिखित सड़क को सी-हेक्सागन से डायवर्ट किया जाएगा।
इन रास्तों को किया गया है डायवर्ट
तिलक मार्ग, पुराना किला रोड
डॉ जाकिर हुसैन मार्ग
पंडारा रोड, शाहजहां रोड
अकबर रोड, अशोक रोड
केजी मार्ग और कॉपरनिकस मार्ग
इन सड़कों और जंक्शनों पर भारी मात्रा में रहेगा ट्रैफिक
डब्ल्यू-प्वाइंट
मथुरा रोड
अशोका रोड
सुब्रमण्यम भारती मार्ग
एपीजे अब्दुल कलाम रोड
राजेश पायलट मार्ग
आर/ए विंडसर प्लेस
आर/ए क्लेरिज होटल
आर/ए एमएलएनपी
जनपथ, फिरोज शाह रोड
आर/ए मंडी हाउस
सिकंदरा रोड, क्यू-प्वाइंट
पृथ्वी राज रोड और अकबर रोड।
9 से 11 सितंबर तक जनता के लिए होंगे ये कार्यक्रम
इस अवसर पर 9 से 11 सितंबर तक जनता के लिए ड्रोन शो और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। हालांकि गुरुवार को सुरक्षा उद्देश्यों के लिए, पीएम के दौरे के दिन सेंट्रल विस्टा के पास ड्रोन की अनुमति नहीं होगी। लेकिन, बाकी दिनों के लिए इसकी अनुमति दी जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications