सेंट्रल विस्टा: नया राजपथ बनेगा अगले साल होने वाली गणतंत्र दिवस परेड का गवाह, नवंबर तक पूरा होगा काम
अगले साल होने वाली गणतंत्र दिवस की परेड नए चमचमाते राजपथ पर होगी, क्योंकि राष्ट्रपति भवन से इंडिया गेट तक सेंट्रल विस्टा एवेन्यू का पुनर्विकास कार्य नवंबर तक पूरा होने की उम्मीद है।
नई दिल्ली, 17 जुलाई। अगले साल होने वाली गणतंत्र दिवस की परेड नए चमचमाते राजपथ पर होगी, क्योंकि राष्ट्रपति भवन से इंडिया गेट तक सेंट्रल विस्टा एवेन्यू का पुनर्विकास कार्य नवंबर तक पूरा होने की उम्मीद है। अधिकारियों ने शुक्रवार को इस बाबत जानकारी दी। केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने निर्माण कार्य की समीक्षा के बाद कहा कि नागरिकों को एक ऐसा अवसर मिलेगा जिस पर उन्हें गर्व होगा।

उन्होंने ट्वीट के माध्यम से इसकी जानकारी देते हुए कहा कि आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव, मंत्रालय एवं सीपीडब्ल्यूडी के अधिकारियों, ठेकेदार एवं वास्तुकार बिमल पटेल के साथ सेंट्रल विस्टा एवेन्यू परियोजना के चल रहे निर्माण कार्यों की स्थिति की समीक्षा की। अब तक की प्रगति संतोषजनक जनक है और काम समय पर हो रहा है। नागरिकों को एक ऐसा अवसर मिलेगा जिस पर उन्हें गर्व होगा।
यह भी पढ़ें बिना अच्छे से रिसर्च किए अगर बच्चों को लगाई गई कोरोना वैक्सीन, तो ये आपदा होगी: दिल्ली हाईकोर्ट
मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि राजपथ पुनर्विकास परियोजना में बड़े पैमाने पर पत्थर का काम, अंडरपास का निर्माण, भूमिगत सुविधाएं ब्लॉक और बागवानी कार्य और पार्किंग के लिए पर्याप्त जगह शामिल है। उन्होंने कहा कृत्रिम तालाबों पर बारह पुल बन रहे हैं। राजपथ पर जाने वाले लोगों को एक अद्भुत अनुभव होगा। सेंट्रल विस्टा एवेन्यू का पुनर्विकास नवंबर तक पूरा हो जाएगा और अगले साल गणतंत्र दिवस परेड नव विकसित राजपथ पर होगी।
गौरतलब है कि सेंट्रल विस्टा परियोजना में नए संसद भवन का निर्माण, केंद्रीय सचिवालय, राष्ट्रपति भवन से इंडिया गेट तक आने वाले तीन किमी लंबे राजपथ का सुधार, नया प्रधानमंत्री आवास और पीएमओ और नए उपराष्ट्रपति भवन का निर्माण शामिल है।












Click it and Unblock the Notifications