Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

फ्रांस ने भारत के ‘जीरो टॉलरेंस टू टेरर’ का किया समर्थन, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने जताया आभार

India-France Ties: केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal) इस समय अपने फ्रांस और इटली दौरे पर हैं, जहां उन्होंने भारत और फ्रांस के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने पर जोर दिया है। पीयूष गोयल फिलहाल 1 से 5 जून तक फ्रांस और इटली के दौरे पर हैं। अपने तीन दिवसीय प्रस्ताव के दौरान गोयल ने आतंकवाद के खिलाफ दिए गए समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच सहयोग सिर्फ सुरक्षा के मोर्चे पर ही नहीं, बल्कि व्यापार, निवेश और सांस्कृतिक क्षेत्र में भी लगातार गहरा हो रहा है। गोयल के इस दौरे को भारत-फ्रांस रिश्तों को एक नई दिशा देने के तौर पर देखा जा रहा है।

central-minister-piyush-goyal

भारत-फ्रांस आतंकवाद के खिलाफ एकजुट: पीयूष गोयल

गोयल ने 22 अप्रैल को पहलगाम (जम्मू-कश्मीर) में हुए आतंकी हमले का ज़िक्र करते हुए कहा कि फ्रांस ने इस घटना के बाद भारत के प्रति एकजुटता दिखाई। उन्होंने कहा, "जैसे भारत आतंकवाद के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस की नीति पर चलता है, वैसे ही फ्रांस भी इसी नीति का पालन करता है।"

न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए उन्होंने बताया कि भारत आए फ्रांसीसी सीनेट प्रतिनिधिमंडल ने भारत की इस नीति का पूरा समर्थन किया। इसके साथ ही भरोसा दिलाया कि दुनिया आतंकवाद के खिलाफ भारत के साथ खड़ी है चाहे आतंकवाद राज्य प्रायोजित हो या किसी और रूप में हो।

गोयल ने बताया कि भारत और फ्रांस दोनों देशों को आतंकवाद की पीड़ा का अनुभव है। उन्होंने कहा कि 2015 में पेरिस में हुए आतंकी हमले, जिसमें लगभग 125 लोग मारे गए थे, ने फ्रांस को झकझोर दिया था। फ्रांस की जनता और सरकार भारत के गुस्से और दुख को समझ सकती है। इसलिए दोनों देश आतंकवाद से निपटने में एक जैसे संकल्प के साथ काम कर रहे हैं।

मोदी-मैक्रों की दोस्ती से रिश्तों को नई दिशा

केंद्रीय मंत्री गोयल ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के बीच की गहरी दोस्ती से दोनों देशों के रिश्तों को नई ऊर्जा मिली है। उन्होंने बताया कि फरवरी 2025 में AI Action Summit का संयुक्त रूप से आयोजन भी इसी साझेदारी का एक बड़ा उदाहरण था। इसका उद्देश्य था - AI का नैतिक और सुरक्षित उपयोग सुनिश्चित करना।

अपने दौरे के दौरान गोयल फ्रांस की बड़ी कंपनियों के प्रमुखों से मिलेंगे और उन्हें भारत में निवेश करने के लिए आमंत्रित करेंगे। वे भारत के विशाल बाजार (1.4 अरब लोगों) और कुशल कार्यबल को एक बड़े अवसर के रूप में प्रस्तुत करेंगे।

'हॉराइजन 2047' रोडमैप और WTO सुधार

इसके साथ ही, वे फ्रांस और यूरोपीय संघ के व्यापार मंत्रियों से द्विपक्षीय मुलाकातें भी करेंगे, जहां भारत-ईयू मुक्त व्यापार समझौते (FTA) को आगे बढ़ाने पर चर्चा होगी। फ्रांस इस समझौते का एक मजबूत समर्थक है। गोयल की योजना है कि ईयू ट्रेड कमिश्नर मौरस सार्कोविक से मिलकर इस साझेदारी को जल्द से जल्द "अगले स्तर" पर ले जाया जाए।

पीयूष गोयल का यह दौरा 'हॉराइजन 2047' रोडमैप को आगे बढ़ाने के लिए भी महत्वपूर्ण है, जिसे प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों ने मिलकर तय किया था। इसके तहत दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के व्यापार मंत्रियों की एक मिनी-मिनिस्ट्रियल बैठक भी होगी, जिसमें WTO सुधार और वैश्विक व्यापार व्यवस्था को मजबूत करने पर चर्चा की जाएगी।

प्रवासी भारतीयों की भूमिका और सांस्कृतिक सहयोग

गोयल ने बताया कि फ्रांस में रहने वाले 1.2 लाख से ज़्यादा भारतीय, दोनों देशों के बीच "जीवित सेतु" की तरह काम कर रहे हैं। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि पेरिस के पास स्वामीनारायण मंदिर का निर्माण हो रहा है, जो भारतीय संस्कृति और विरासत का प्रतीक होगा।

साथ ही, गोयल ने बताया कि लूव्र म्यूज़ियम और भारत सरकार के बीच एक ऐतिहासिक समझौता हुआ है। इसके तहत नई दिल्ली के नॉर्थ और साउथ ब्लॉक में दुनिया का सबसे बड़ा 'युग युगेन भारत म्यूज़ियम' बनाया जाएगा, जो भारत की सांस्कृतिक धरोहर को दुनिया के सामने प्रस्तुत करेगा।

पीयूष गोयल की यह यात्रा भारत और फ्रांस के मजबूत और बहुआयामी संबंधों को और गहरा करने की दिशा में एक अहम कदम है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+