कृषि कानूनों पर शरद पवार के बयान को लेकर पार्टी ने दी सफाई, कहा- वो केंद्र की बात ही नहीं कर रहे थे

कृषि कानूनों पर शरद पवार के बयान को लेकर पार्टी ने दी सफाई, कहा- वो केंद्र की बात ही नहीं कर रहे थे

मुंबई, 2 जुलाई: नए कृषि कानूनों को लेकर एनसीपी प्रमुख शरद पवार के बयान पर उनकी पार्टी ने सफाई दी है। शरद पवार के किसानों से केंद्र सरकार को बातचीत करने को लेकर दिए बयान का केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर के स्वागत करने के बाद एनसीपी ने कहा है कि पवार के बयान को गलत तरह से पेश किया जा रहा है। पार्टी नेता नवाब मलिक ने कहा है कि शरद पवार केंद्र के कृषि कानूनों की बात ही नहीं कर रहे थे।

Recommended Video

    Farm Laws पर Sharad Pawar के बयान पर Nawab Malik की सफाई, कही ये बात | वनइंडिया हिंदी
     शरद पवार

    शरद पवार के बयान पर महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और एनसीपी के सीनियर नेता नवाब मलिक ने कहा, केंद्र सरकार नए कृषि कानूनों पर पार्टी प्रमुख शरद पवार के बयान से लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने केंद्र के कृषि कानूनों के बारे में बात नहीं की है। वह महाराष्ट्र के कृषि कानूनों के बारे में बात कर रहे थे।

    क्या कहा है शरद पवार ने

    पूर्व केंद्रीय मंत्री और एनसीपी प्रमुख शरद पवार का एक बयान शुक्रवार को एएनआई पर आया है। जिसमें उन्होंने कहा कि किसान पिछले छह महीनों से आंदोलन कर रहे हैं। केंद्र और किसानों के बीच लगातार एक डेडलॉक है। जिसके चलते किसान अभी भी धरने पर बैठे हैं। केंद्र को उनसे बातचीत करनी चाहिए। इस मामले में आगे बढ़ना चाहिए।

    पवार के बयान के बाद केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर ने कहा कि मैं शरद पवार की राय से सहमत हूं और केंद्र सरकार उनके इस बयान का समर्थन करती है। हम चाहते हैं कि जल्दी से इस मुद्दे का समाधान निकले।

    नरेंद्र तोमर के बयान के बाद शरद पवार के बयान की ज्यादा चर्चा होने लगी। कई लोगों ने सोशल मीडिया पर लिखा कि किसान आंदोलन को लेकर शरद पवार भाजपा के साथ खड़े दिख रहे हैं। जिसके बाद एनसीपी नेता ने इस पर बयान दिया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+