JEE-NEET परीक्षा पर सिसोदिया का केंद्र पर हमला, कहा- 3 घंटे में जादू की छड़ी घुमाकर टैलेंट पता कर लोगे
नई दिल्ली। JEE-NEET परीक्षा के मुद्दे पर मंगलवार को दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है। मनीष सिसोदिया ने कहा कि NEET-JEE परीक्षा के मुद्दे पर केंद्र सरकार जमीनी हकीकत से आंख बंद कर बैठी हुई है। उन्होंने कहा कि जिस व्यवस्था के दम पर आप 28 लाख बच्चों को परीक्षा देने को मजबूर कर रहे हो, उस व्यवस्था के तहत देश के लाखों लोगों को पहले ही कोरोना हो चुका है।
Recommended Video

उन्होंने आगे कहा, "केंद्रीय गृह मंत्री से लेकर कई राज्यों के मुख्यमंत्री और राज्यपाल तक संक्रमित हो चुके हैं, जबकि वह बहुत अच्छी व्यवस्था में रहते हैं। तीन घंटे की परीक्षा में आपको लगता है कि कोई जादू की छड़ी घुमा कर आप टैलेंट पता कर लोगे और इसके अलावा और कोई तरीका नहीं है? तो मेरे ख्याल से आपकी सोच बहुत संकुचित है। दुनिया के कई देश परीक्षा सिस्टम से बाहर आ रहे हैं और आप उसी से चिपके रहना चाहते हैं? केंद्र सरकार के पास ज्यादा समय नहीं है या तो इन परीक्षाओं को स्थगित करें या फिर कोई दूसरा विकल्प तलाशें।"












Click it and Unblock the Notifications