केरल ने 4 दिन से केंद्र को नहीं भेजा कोरोना डाटा, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्य को लिखा ये पत्र

नई दिल्ली, 18 मार्च। केरल में कोरोना महामारी को लेकर अभी हालात स्थिर नहीं हुए हैं। आए दिन कोविड संक्रमण के बढ़ने के मामले सामने आने आ रहे हैं। पिछले 24 घंटों में केरल राज्य (Kerala) में 400 कोरोना के मामले सामने आ चुके हैं। वहीं केंद्र सरकार के पिछले 4 दिनों से केरल में कोरोना संक्रमण को लेकर राज्य सरकार की ओर से भेजा जाने वाला डाटा (Covid 19 Update) नहीं मिला है। ऐसे में केंद्र सरकार ने अब पिनाराई विजयन सरकार को पत्र लिखा है।

Covid 19

ताजा 214 मौतों में 213 अकेले केरल से
केरल के साथ दिल्ली में भी अब कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं। सोमवार को देशभर में कुल 2,183 नए कोरोनोवायरस संक्रमण के मामले दर्ज किए गए। वहीं सक्रिय मामले घटकर 11,542 हो गए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सोमवार को संक्रमण को लेकर दिए गए अपडेट के अनुसार भारत में कोरोना संक्रमण के 11,542 केस हैं। कोरोना से हुई ताजा कुल मौतों की संख्या 214 है। इसके साथ कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,21,965 पहुंच चुकी है। इसमें अकेले केरल के 213 लोग शामिल हैं। ये सोमवार सुबह 8 बजे तक स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों में कहा गया।

4 दिनों से केरल ने केंद्र नहीं भेजा डाटा
केरल ने पिछले चार दिनों को कोविड संक्रमण के आंकड़ा केंद्र सरकार को नहीं भेजा है। जिसके बाद केंद्र से केरल सकार के एक पत्र भेजा है। जिसमें केंद्र ने कहा है कि केरल ने 14 अप्रैल से 17 अप्रैल तक कोरोना संक्रमण का राज्य स्तरीय डाटा नहीं भेजा। केंद्र सरकार ने अपने पत्र में आगे कहा कि 13 अप्रैल को भेजे गए डाटा के अनुसार राज्य में 298 नए मामले सामने आए थे। इसके बाद अगला डाटा 18 अप्रैल का भेजा गया जिसमें एक दिन में नए मामलों की संख्या 940 बताई गई है।

केंद्र कहा- कोरोना के आंकड़ा प्रतिदिन भेजे केरल
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने केरल के प्रमुख सचिव राजन खोबरागड़े को एक पत्र लिखा है। पत्र में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने नियमित रूप से राज्यवार मामलों और मौतों की दैनिक आधार पर एक मजबूत रिपोर्टिंग तंत्र की आवश्यकता पर जोर दिया है। यह कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर राज्य व जिला स्तर पर सघन निगरानी से संबंधित डेली बेसिस पर केंद्र को उपलब्ध कराए जा रहे डाटा को लेकर है। जिसमें कोविड निगरानी को प्रवाभी रूप से संचालित करने और कोरोना संक्रमण का डाटा समय से केंद्र सरकार को अपडेट करने के लिए कहा गया है।

Recommended Video

    Kerala: Congress ने Petrol-Diesel की बढ़ती कीमतों के खिलाफ किया Protest | #Shorts | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+