बेटियों को मालामाल कर रही केंद्र सरकार! 21 साल बाद छप्परफाड़ रकम, समझें पूरा गणित
अगर आपके घर में 'लक्ष्मी' का जन्म हुआ है, तो आपको उसके भविष्य की चिंता करने की जरूरत नहीं है। बेटियों का भविष्य सुरक्षित करने के लिए केंद्र सरकार एक धाकड़ योजना चला रही है। यह योजना बेटी की पढ़ाई और शादी को सुरक्षित करती है। इस योजना का नाम है, सुकन्या समृद्धि योजना।
दरअसल, इस योजना में 15 साल तक निवेश करने के बाद 21 साल पर योजना मैच्योर हो जाती है। योजना में कम से कम 250 रुपए और ज्यादा से ज्यादा 1.5 लाख रुपए तक जमा किए जा सकते हैं।

मैच्योरिटी पर कितने मिलेंगे?
अगर आप हर महीने 5 हजार रुपए का निवेश करते हैं, तो इस हिसाब से 9 लाख रुपए आपका 15 साल का निवेश हो जाएगा। इसे बाद योजना के मैच्योर होने तक यानी आगे के 6 साल कोई निवेश की जरूरत नहीं होगी और 21 साल में मैच्योरिटी में अच्छी खासी रकम 8 फीसदी ब्याज दर के साथ 9 लाख रुपए पर 17,93,814 रुपए ब्याज मिलेगा। वहीं, मैच्योरिटी पर 27 लाख आपके हाथ में होंगे।












Click it and Unblock the Notifications