Heat Wave: हीटवेव को लेकर एक्शन में केंद्र सरकार, सबसे अधिक प्रभावित राज्यों में भेजी गई टीम
केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने एक उच्च स्तरीय बैठक ली। जिसमें स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ट अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में गर्मी की चपेट में आए राज्यों को लेकर चर्चा की गई।
Heat Wave: भीषण गर्मी और लू के पिछले कुछ दिनों में कई राज्य बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। स्थिति से निपटने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक अहम बैठक की। जिसके बाद उन्होंने कहा कि पांच सदस्यीय टीम लू से बुरी तरह प्रभावित राज्यों का दौरा करेगी। इस टीम में स्वास्थ्य मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों शामिल होंगे।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हीटवेव से कई राज्य प्रभावित हैं। जहां ये टीम स्थिति का जायजा लेगी। टीम मौसम विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हैं। ये टीम हीटवेव से प्रभावित लोगों के इलाज और देखभाल की व्यवस्था को लेकर रिपोर्ट देगी।

इस साल मई के बाद जून के महीने में हीटवेव कहर बरपा रहा है। वहीं मौसम विभाग (IMD) ने कई राज्यों में हीटवेव की चेतावनी दी है। उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, झारखंड, विदर्भ, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना में कई क्षेत्रों का तापमान बढ़ने की संभावना व्यक्त की गई है। आईएमडी ने पूर्वी भारत और इससे सटे मध्य भारत में लू की स्थिति कल से कम होने की संभावना है।
वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने देश की तैयारियों की समीक्षा के लिए मंगलवार को एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री मंडाविया ने कहा कि पांच सदस्यीय टीम हीटवेव से प्रभावित राज्यों का दौरा करेगी। इस टीम में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) को भी निर्देश दिया गया है कि वह हीटवेव के प्रभाव को कम करने के उपाय सुझाए।
मंडाविया ने कहा, "आम जीवन की सुरक्षा के लिए हर स्तर पर व्यवस्था की जाएगी। हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि लू लगने से किसी की मौत न हो।" उन्होंने आगे कहा कि राज्यों में तापमान बढ़ रहा है, वहां के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ एक वर्चुअल बैठक की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications