गृह मंत्रालय ने 10331 एनजीओ को भेजा नोटिस
नई दिल्ली। एनजीओ में बढ़ रहे भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने की दिशा में केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। गृह मंत्रालय ने दस हजार से अधिक स्वयंसेवी संस्थाओँ को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। मंत्रालय ने इन संस्थाओं से पूछा है कि वार्षिक विदेशी फंड की जानकारी देने में विफलता के चलते क्यों न आपका लाईसेंस रद्द कर दिया जाए।

उन सभी संस्थाओँ के खिलाफ यह नोटिस जारी किया गया है जिन्होंने 2009-2010, 2010-2011 और 2011-2012 में विदेशी फंड की वार्षिक रिपोर्ट नहीं जमा की है। गृह मंत्रालय की ओर जारी नोटिस में कहा गया है कि यह नोटिस 10331 संस्थाओँ को भेजा गया है जिनका नाम संलग्नक में शामिल है।
मंत्रालय ने कहा कि इन संस्थाओँ को जल्द से जल्द रिटर्न फाईल करने को कहा गया है। साथ ही रिटर्न फाईल की रसीद के साक्ष्यों को भी जमा करने को कहा गया है। मंत्रालय ने संस्थाओं से रिटर्न नहीं जमा करने की वजहों को भी बताने को कहा है।












Click it and Unblock the Notifications