बनेंगे 6 नए आईआईटी, जानिए कितनी होंगी सीटें
नई दिल्ली। देश के अलग-अलग राज्यों में छह नये भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (आईआईटी) की स्थापना और संचालन के लिये कैबिनेट ने आज मंजूरी दे दी है। इनकी स्थापना सोसायटी पंजीकरण अधिनियम, 1860 के अंतर्गत पंजीकृत सोसायटी के रूप में की जायेगी।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रीमंडल ने आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गोवा, जम्मू, केरल और कर्नाटक में 6 नए आईआईटी स्थापना को मंजूरी दे दी है।
पढ़ें- आईआईटी में प्रवेश के नियम बदले
मंत्रीमंडल ने सोसायटी पंजीकरण अधिनियम, 1860 के अंतर्गत पंजीकृत सोसायटी के रूप में 6 नए आईआईटी की स्थापना को भी मंजूरी दे दी ताकि इन संस्थानों को प्रौद्योगिकी संस्थान अधिनियम, 1961 में शामिल करने के लिए संशोधन होने तक वैधानिक दर्जा मिल सके।
पहले साल 180 सीटें
प्रत्येक आईआईटी में पहले वर्ष 180 विद्यार्थी प्रवेश पा सकेंगे। दूसरे वर्ष में यह संख्या 450 और संचालन के तीसरे वर्ष में संख्या 928 (840 स्नातक, 80 स्नात्तकोत्तर तथा 8 पीएचडी) हो जाएंगी। 6 आईआईटी के संचालन पर 2015-16 और 2018-19 में 1,411.80 करोड़ रुपये खर्च होंगे।












Click it and Unblock the Notifications