DA Hike: मोदी सरकार का केंद्रीय कर्मचारियों को तोहफा, 4 फीसदी बढ़ाया महंगाई भत्ता
dearness allowance: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। महंगाई भत्ते में 4% बढ़ोतरी की गई है।

Dearness Allowance Hike: बढ़ती महंगाई के बीच केंद्रीय कर्मचारियों को मोदी सरकार से बड़ा तोहफा मिला है। कैबिनेट ने महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। केंद्रीय कर्मचारियों का डीए अब 42 फीसदी हो गया है। बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता जनवरी 2023 से मिलेगा।
42 फीसदी हुआ महंगाई भत्ता
केंद्र सरकार ने अपने एक करोड़ से ज्यादा कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता 4 फीसदी से बढ़ाकर 38 से 42 फीसदी कर दिया है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के लिए केंद्र 12,815 रुपये खर्च करेगी।
पेंशनधारियों को भी होगा लाभ
सरकार की ओर से जारी बयान में लगभग 47.58 लाख केंद्र सरकार के कर्मचारियों और 69.76 लाख पेंशनभोगियों को फायदा पहुंचेगा। मोदी सरकार ने यह डीए में वृद्धि 7वें केंद्रीय वेतन आयोग की सिफारिशों के फॉर्मूले के अनुसार की है।
1 जनवरी 2023 से लागू
कैबिनेट कमिटी ऑफ इकोनॉमिक अफेयर्स की बैठक में DA में बढ़ोतरी के फैसले पर मुहर लगाई गई। जनवरी 2023 से महंगाई भत्ता बढ़कर मिलेगा। इसके साथ एरियर भी मिलेगा। इससे सरकार पर हर साल 12815 करोड़ रुपए का वित्तीय भार पड़ेगा।
बता दें कि केंद्र सरकार ने पिछली बार सितंबर 2022 में डीए में बढ़ोतरी की थी। जो 1 जुलाई 2022 से अब तक मिल रहा है। उस वक्त भी 4 प्रतिशत बढ़ाकर 38 फीसदी किया था। मालूम हो कि बढ़ती महंगाई की भरपाई के लिए सरकार अपने कर्मचारियों को डीए और पेंशनभोगियों को महंगाई राहत देती है। इसकी गणना नवीनतम उपभोक्ता मूल्य सूचकांक CPI-IW के आधार पर की जाती है।












Click it and Unblock the Notifications