FTII में गजेंद्र सिंह विवाद के बीच प्रशांत पथराबे बनाये गये नये डॉयरेक्टर
नई दिल्ली। एफटीआईआई के डायरेक्टर को लेकर चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं इस विवाद के बीच सरकार ने प्रशांत पथराबे को संस्थान का नया डायरेक्टर नियुक्त किया है।

पथराबे नेशनल फिल्म आर्काईव ऑफ इंडिया के पूर्व अध्य़क्ष हैं। एफटीआईआई के मौजूदा डायरेक्टर डीजे नारायण का आज कार्यकाल खत्म हो रहा है जिसके चलते पथराबे को नया डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। नाराय़ण का कार्यकाल पहले ही एक साल के लिए बढ़ाया जा चुका था।
वहीं संस्थान के चेयरमैन के पद को लेकर छात्र अभी भी आंदोलित हैं और वह गजेंद्र सिंह को बतौर चेयरमैन स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं है। उधर छात्रों के समर्थन में फिल्म अभिनेता सलमान खान भी उतर आये हैं और उन्होंने छात्रों की मांग को जायज ठहराया है।












Click it and Unblock the Notifications